मेघालय में हनीमून के दौरान गायब हुए इंदौर के कपल केस की कहानी पलटी, पत्नी सोनम गाजीपुर में मिली, यहां क्या कर रही थी?

संतोष शर्मा

09 Jun 2025 (अपडेटेड: 09 Jun 2025, 09:42 AM)

UP News: इंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी पिछले दिनों हुई थी. शादी के बाद दोनों हनीमून मनाने मेघायल गए थे. यहां दोनों गायब हो गए थे. इसके बाद पति राजा की लाश बरामद हुई थी. सोनम का कुछ पता नहीं चल रहा था. अब सोनम यूपी के गाजीपुर में मिली है.

Ghazipur, sonam raghuwanshi found, sonam raghuwanshi, Meghalaya missing couple, Indore tourists missing, Raja Raghuwanshi murder, Sonam Raghuwanshi missing, Meghalaya honeymoon mystery

UP News

Google CTA

UP News: शादी के बाद हनीमून के लिए मेघालय गए इंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी का मामला काफी दिनों से चर्चाओं में बना हुआ है. दरअसल मेघायल में दोनों गायब हो गए थे. सर्च अभियान के दौरान राजा का शव तो मिला मगर सोनम का कुछ पता नहीं चला. अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है. दरअसल जिस सोमन रघुवंशी की खोज में इंदौर पुलिस और मेघायल पुलिस जुटी हुई थी, वह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिली है. 

यह भी पढ़ें...

मिली जानकारी के मुताबिक,गाजीपुर जिले के नंदगंज इलाके में सोमवार तड़के एक ढाबे के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिली सोनम मिली. वह सुबह लगभग 3 से 4 बजे के बीच एक ढाबे के पास पहुंची. उसने ढाबे संचालक के फोन से अपने भाई को वीडियो कॉल कर बताया कि वह गाजीपुर में है. 

मौके पर फौरन पहुंची पुलिस

ढाबे संचालक ने युवती की स्थिति देखकर तुरंत डायल 112 पर कॉल किया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्राथमिक पूछताछ के बाद युवती को थाने न ले जाकर वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया. शुरुआत में सोनम अचेत अवस्था में पाई गई थी. हालांकि, महिला डॉक्टर द्वारा किए गए मेडिकल परीक्षण में किसी प्रकार की स्पष्ट चोट नहीं पाई गई है.

इंदौर और शिलांग पुलिस हुई एक्टिव

बताया जा रहा है कि युवती द्वारा किए गए वीडियो कॉल के बाद उसके भाई ने इंदौर पुलिस को मामले की जानकारी दी. इंदौर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गाज़ीपुर पुलिस से संपर्क साधा. इस दौरान यह भी सामने आया कि युवती से संबंधित एफआईआर शिलांग में दर्ज की गई है और वहां की पुलिस ने भी गाज़ीपुर पुलिस से संपर्क किया है.

सोनम कैसे पहुंची गाजीपुर?

फिलहाल गाजीपुर पुलिस की एक टीम सोनम से पूछताछ कर रही है कि वह गाजीपुर कैसे पहुंची, उसके साथ और कौन-कौन था, और वे लोग फिलहाल कहां हैं. पुलिस की कोशिश है कि युवती की पूरी कहानी साफ हो सके.

शिलांग पुलिस ले सकती है एक्शन

फिलहाल युवती को वन स्टॉप सेंटर पर रखा गया है. पुलिस का कहना है कि शिलांग पुलिस यदि केस में उसे वांटेड बताकर उसे साथ ले जाना चाहती है तो जरूरी दस्तावेजों की जांच के बाद उसे सौंपा जाएगा. इधर, शिलांग के डीआईजी द्वारा बात करने के बाद एक टीम को गाजीपुर रवाना किया गया है, जो जल्द ही यहां पहुंचेगी.