सामने आए उन 4 लड़कों के नाम जिन्होंने इटावा में यादव कथावाचकों संग की थी बदतमीजी, चारों का हुआ ये हाल

यूपी तक

• 05:38 PM • 24 Jun 2025

Etawah News: इटावा में कथावाचकों से बदसलूकी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को अरेस्ट किया है. जानें क्या हैं चारों के नाम और पुलिस ने इस मामले में क्या बताया है.

UP News, Etawah, Etawah News, Etawah Viral news, Etawah viral video, Etawah crime news, Etawah police, up news, up viral news, up latest news, up viral video, इटावा, इटावा न्यूज, भागवत कथा, यादव, यूपी न्यूज

UP News (यादव कथा वाचक जिनके साथ इटावा में मारपीट हुई)

Google CTA

Etawah News: इस वक्त उत्तर प्रदेश का इटावा जिला सुर्खियों में है. यहां यादव कथावाचक और उनके साथीयों के साथ हुई बदसलूकी के बाद माहौल गर्मा गया है. यादव कथावाचकों ने बदसलूकी, बाल-चोटी काटने और मारपीट का आरोप ब्राह्मण समुदाय के लोगों पर लगाया है. फिलहाल, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस बीच पुलिस ने प्रस नोट जारी कर घटना का विवरण दिया है. 

यह भी पढ़ें...

पुलिस ने ये सब बताया

पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए इटावा पुलिस ने दो व्यक्तियों की इच्छा के विरुद्ध उनके बाल काटने, मारपीट करने, बंधक बनाने और अभद्र व्यवहार करने के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 23 जून 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशन में मीडिया सेल इटावा द्वारा सोशल मीडिया की लगातार निगरानी की जा रही थी. इसी दौरान, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें एक व्यक्ति की इच्छा के विरुद्ध उसके बाल काटे जा रहे थे.

एसएसपी इटावा ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी भरथना और थाना प्रभारी बकेवर को तत्काल मौके पर जाकर जांच और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए. अधिकारियों के मौके पर पहुंचने और जांच के बाद यह तथ्य सामने आया कि 21 जून 2025 को थाना बकेवर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दादरपुर में ग्रामीणों द्वारा एक सामूहिक भागवत कथा का आयोजन किया गया था. इस कथा में कथावाचक मुकुट मणि (पुत्र राम प्रकाश, निवासी ग्राम जवाहरपुर, थाना सिविल लाइन, जनपद इटावा) और आचार्य संत सिंह (पुत्र राम आधार, निवासी गुड़ा शेरपुर, थाना मूसानगर, जनपद कानपुर देहात) द्वारा कथा का पाठ किया जा रहा था.

कुछ ग्रामीणों द्वारा इस बात पर आपत्ति जताई गई कि कथावाचक ने कथा का आयोजन करने से पहले खुद को ब्राह्मण बताया था, जबकि वे किसी अन्य जाति के थे. इसी बात को लेकर गांव वालों ने उपरोक्त कथावाचक के साथ अभद्रता की और उनके केश कटवा दिए.

पुलिस ने की पहचान, फिर हुईं गिरफ्तारियां

थाना बकेवर पुलिस द्वारा पीड़ित की पहचान कर उनसे तहरीर प्राप्त की गई और संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया. मामले की विवेचना जारी है. पुलिस टीम ने इस प्रकरण में चार आरोपियों गिरफ्तार किया है.

ये हैं गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  • आशीष तिवारी पुत्र राजीव कुमार तिवारी, निवासी गांव दादरपुर, थाना बकेवर, जनपद इटावा, उम्र 21 वर्ष.
  • उत्तम अवस्थी पुत्र प्रदीप अवस्थी, निवासी गांव दादरपुर, थाना बकेवर, जनपद इटावा, उम्र 19 वर्ष.
  • प्रथम दुबे उर्फ मनु दुबे पुत्र सयश कुमार दुबे, निवासी गांव दादरपुर, थाना बकेवर, जनपद इटावा, उम्र 24 वर्ष.
  • निक्की अवस्थी पुत्र बृजेश अवस्थी, निवासी गांव दादरपुर, थाना बकेवर, जनपद इटावा, उम्र 30 वर्ष (बाल काटने वाला).

ये भी पढ़ें: कृष्ण भक्तों को अगर रोका जाएगा…इटावा में यादव कथा वाचकों के साथ मारपीट की घटना पर भड़कते हुए अखिलेश यादव ये बोले