देवरिया के रहने वाले खान सर की शादी के चर्चे, इनकी नॉलेज के दीवाने हैं लोग, अब इलाहाबाद वाला कनेक्शन भी जान लीजिए

यूपी तक

• 11:57 AM • 27 May 2025

UP News: पटना वाले खान सर की शादी हो गई है. बताया जा रहा है कि खान सर ने 7 मई के दिन चुपचाप शादी रचाई है.

Khan Sir news, Khan Sir shaadi, khan sir marriage UP news, Uttar Pradesh News, UP news in Hindi, UP news Hindi, UP Hindi news, Uttar Pradesh news in Hindi, Uttar Pradesh Hindi news, latest UP news

Khan Sir

Google CTA

UP News: खान सर को आप जानते ही होंगे. पटना वाले खान सर की रील और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. छात्र उनकी नॉलेज के दीवाने हैं और वह अक्सर अपनी टिप्पणियों से चर्चाओं में भी रहते हैं. अब इन्हीं खान सर को लेकर खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि खान सर ने शादी कर ली है. 

यह भी पढ़ें...

खान सर ने खुद अपने कोचिंग में बच्चों को पढ़ाते हुए अपनी शादी का खुलासा किया है. खान सर ने बताया है कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान ही शादी रचा ली थी. आपको बता दें कि पटना वाले खान सर दरअसल उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. उनका संबंध यूपी के देवरिया से है और उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है.

कौन हैं खान सर की पत्नी?

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, खान सर की पत्नी का नाम ए.एस खान है. दोनों की शादी 7 मई के दिन हुई है. पत्नी ए.एस खान भी बिहार की रहने वाली हैं. बताया जा रहा है कि अब खान सर पटना में ही 2 जून के दिन रिसेप्शन पार्टी देने जा रहे हैं.

खान सर के पिता सेना में थे

बता दें कि खान सर का पूरा नाम फैजल खान है. उनके पिता भारतीय सेना में थे. उनके बड़े भाई भी सेना में हैं. उनकी मां गृहिणी हैं. खान सर पटना में खान जीएस रिसर्च सेंटर नाम से कोचिंग इंस्टीट्यूट चलाते हैं. यहां वह बेहद गरीब बच्चों को पढ़ाते हैं.