सर्वे: सपा-भाजपा यूपी में कितनी सीटें जीत सकते हैं? 6 महीने में ही गजब बदल गए आंकड़े

यूपी तक

• 04:09 PM • 26 Feb 2025

इंडिया टुडे (India Today) और C वोटर्स के मूड ऑफ द नेशन सर्वे (Mood of the Nation Poll) के दो बार आंकड़े सामने आ चुके हैं. पहले सर्वे के आंकड़े अगस्त 2024 में आए और लेटेस्ट सर्वे के आंकड़े इसी साल फरवरी में घोषित हुए. अब आप इस खबर में विस्तार से जानिए कि दोनों सर्वे में उत्तर प्रदेश के भीतर सियासी तस्वीर कितनी बदली है.

Yogi Adityanath, Akhilesh Yadav

CM Yogi Adityanath & Akhilesh Yadav

Google CTA

2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों ने हर किसी को चौंका कर रख दिया था. चुनाव में 400 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा करने वाली भाजपा बहुमत भी हासिल नहीं कर सकी थी. विपक्ष ने उसे 240 सीटों पर ही रोक दिया था. मालूम हो कि पिछले साल 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए. उसके बाद से इंडिया टुडे (India Today) और C वोटर्स के मूड ऑफ द नेशन सर्वे (Mood of the Nation Poll) के दो बार आंकड़े सामने आ चुके हैं. पहले सर्वे के आंकड़े अगस्त 2024 में आए और लेटेस्ट सर्वे के आंकड़े इसी साल फरवरी में घोषित हुए. अब आप इस खबर में विस्तार से जानिए कि दोनों सर्वे में उत्तर प्रदेश के भीतर सियासी तस्वीर कितनी बदली है. आप इस खबर में यह भी जानिए कि पिछले साल अगस्त में सपा-भाजपा में कौन आगे था और अब किसका पलड़ा भारी है?

यह भी पढ़ें...

अगस्त में कौन था आगे?

आपको बता दें कि अगस्त में Mood of the Nation Poll के जो आंकड़े सामने आए थे, उनमें इंडिया गठबंधन, NDA से आगे था. अगर तब चुनाव होते तो NDA को 39 जबकि इंडिया गठबंधन के खाते में 40 सीटें जाने की संभावना जताई गई थी. NDA में भाजपा को 35, जबकि अपना दल (सोनेलाल) को 2 और रालोद के खाते में भी 2 सीटें जाने का अनुमान लगाया गया था. वहीं, इंडिया गठबंधन में सपा को 34 और कांग्रेस को 6 सीटें मिलने की बात कही गई थी.

आज कौन है आगे?

मूड ऑफ द नेशन सर्वे के आंकड़े के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अगर आज चुनाव हुए तो NDA गठबंधन, इंडिया गठबंधन से आगे रहेगा. ताजा सर्वे में NDA को 43 से 45 जबकि इंडिया गठबंधन को 34 से 36 सीटें मिलने का अनुमान है. सर्वे के अनुसार, अगर आज चुनाव हुए तो यूपी में भाजपा 40 जबकि उसकी सहयोगी अपना दल और रालोद मिलकर 4 सीटें जीत सकती हैं. वहीं, विपक्षी सपा 30 और उसकी सहयोगी कांग्रेस 5 सीटें जीत सकती है. 

किसे कितना नुकसान और फायदा?

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में सपा ने सबसे ज्यादा 37 सीटें जीती थीं, लेकिन अब उसे 30 सीटें मिलने का अनुमान है. इस हिसाब से सपा को 7 सीटों का नुकसान है. वहीं, चुनाव में भाजपा ने 33 सीटें जीती थीं, लेकिन अब उसे 40 सीटें मिलने की बात कही जा रही है. इस हिसाब से भाजपा को 7 सीटों का फायदा है. वहीं, कांगेस ने 6 सीटें जीती थीं और अब उसके खाते में 5 सीटें जाती हुई बताई जा रही हैं.