मेरठ के किसान महफूज के घर में अचानक निकले 50 से 52 सांप, फिर उसने उनके साथ ऐसा क्या किया कि अब खुद ही फंसा?

उस्मान चौधरी

03 Jun 2025 (अपडेटेड: 08 Jul 2025, 12:27 PM)

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से अजीब मामला सामने आया है. यहां महफूज नाम के किसान के घर अचानक कई सांप निकलने लगे. इनकी संख्या करीब 50 से 52 बताई जा रही है. इसके बाद महफूज ने इन सांपों के साथ जो किया, उसे जान वन विभाग एक्शन में आ गया है.

UP News, UP Viral news, UP Viral, UP Hindi news, Meerut, Meerut news, Meerut viral news, Meerut viral video, Meerut viral news, Meerut viral, Meerut Snake Operation, snakes in farmer house, Meerut Snake News

UP News

Google CTA

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां रविवार को सिमौली गांव में हड़कंप मच गया. दरअसल यहां रहने वाले किसान महफूज के घर कुछ ऐसा हुआ, जिसे देख सभी सकते में आ गए. किसान महफूज के घर से अचानक सांप निकलने लगे. कोई 1 या 2 सांप नहीं बल्कि 50 से 52 सांप एक के बाद एक घर से निकलने लगे. 

यह भी पढ़ें...

इतने सांपों को देखकर किसान के परिवार समेत पूरे गांव में दहशत मच गई. कुछ सांप छोटे थे तो कुछ सांप बड़े थे. दरअसल महफूज अपने घर में कुछ काम कर रहा था. तभी अचानक ये सांप निकलना शुरू हो गए.   इसके बाद किसान महफूज ने जो किया, उससे अब वह खुद ही फंस सकता है.

किसान महफूज ने ऐसा क्या कर दिया?

पहला सांप 1 से डेढ फीट का निकला. फिर सांपों के बाहर आने का सिलसिला शुरू हो गया. देखा गया कि ये सांप दरवाजे के रैंप के पास से निकल रहे हैं. ये देख किसान महफूज सांपों को मारता चला गया. जो सांप आता गया, उसे मार दिया गया. जितने भी सांप निकले, सभी को किसान महफूज ने मार दिया और फिर सभी को गड्ढे में दफना दिया. 

हैरानी की बात ये है कि परिवार ने इसकी सूचना ना प्रशासन को दी और ना ही वन विभाग को दी. महफूज ने खुद ही सारे सांप मार दिए और उन्हें दफना दिया. मगर अब महफूज फंस सकता है. दरअसल सांप संरक्षित जीव है. संरक्षित जीव को मारना अपराध है. इस मामले में डीएफओ ने जांच बैठा दी है.

डीएफओ की तरफ से क्या कहा गया?

डीएफओ राजेश कुमार ने बताया, हमें मामले की सूचना ग्रामीणों और मीडियाकर्मियों द्वारा मिली. हमने जांच के लिए टीम का गठन कर दिया है. जांच में जो सामने आएगा, उसी के हिसाब से कार्रवाई करेंगे. किसी भी वन्य जीव को नुकसान पहुंचाना और मारना अपराध है. ये कानून है. इस मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.