मेघालय में हनीमून मनाने गई सोनम रघुवंशी पति राजा को मरवाने से पहले आखिरी वीडियो में ये क्या करती दिखीं?

यूपी तक

• 12:54 PM • 09 Jun 2025

UP News: मेघालय पुलिस के हाथ सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी का एक सीसीटीवी वीडियो हाथ लगा है. ये वीडियो 21 मई का बताया जा रहा है. माना जा रहा है कि ये सोनम और राजा की आखिरी वीडियो हैं, जिसमें दोनों रिकॉर्ड हुए हैं. इसमें भी सोनम की गतिविधियां संदिग्ध लग रही हैं.

Ghazipur, sonam raghuwanshi found, sonam raghuwanshi news, Meghalaya missing couple, Indore tourists missing, Raja Raghuwanshi murder, Sonam Raghuwanshi missing, Meghalaya honeymoon mystery

UP News

Google CTA

UP News: मेघालय में हनीमून मनाने के दौरान गायब हुए इंदौर के कपल राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी केस में नया अपडेट सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया है. दरअसल सोनम ने ही अपने प्रेमी राज के साथ मिलकर अपने पति राजा की हत्या करवाई थी. हनीमून पर पति की हत्या के लिए सोनम ने बकायदा हत्यारों को सुपारी दी थी.

यह भी पढ़ें...

इसी बीच अब इस मामले का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. ये सीसीटीवी वीडियो मेघालय पुलिस को मिला है. ये वीडियो 21 मई का बताया जा रहा है. दरअसल इस वीडियो में सोनम कुछ ऐसा करती हुई दिख रही है, जिसने सभी को चौंका दिया है.

ये भी पढ़ें: सोनम ने हनीमून के दौरान पति राजा को कैसे मरवाया? आकाश राजपूत पकड़ा गया तो मेघालय पुलिस ने सन्न कर देने वाली बात बताई

क्या दिख रहा है सीसीटीवी वीडियो में?

ये सीसीटीवी वीडियो एक होटल के बाहर का है. मेघालय पुलिस ने मामले की जांच के दौरान इसे जब्त किया है. वीडियो में सोनम और राजा होटल से बाहर आते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में राजा स्कूटी निकालता हुआ दिखाई दे रहा है. तभी सोनम राजा से कुछ दूर जाकर किसी से मोबाइल पर चैट करती हुई दिखाई दे रही है.

माना जा रहा है कि सोनम हत्यारों को राजा की लोकेशन के बारे में जानकारी दे रही है. माना जा रहा है कि सोनम हत्यारों को पल-पल की अपडेट दे रही थी और हर लोकेशन की जानकारी उन तक पहुंचा रही थी.

बता दें कि सोनम और राजा की शादी 11 मई के दिन हुई थी. 20 मई के दिन दोनों हनीमून के लिए मेघालय गए. 22 मई के बाद दोनों गायब हो गए. पुलिस ने दोनों की तलाश की. इस दौरान 2 जून के दिन राजा का शव गहरी खाई से बरामद किया गया. मगर सोनम का कुछ पता नहीं चल पाया. अब सोनम ने यूपी के गाजीपुर मं आकर सरेंडर किया है.

ये भी पढ़ें: इंदौर में शादी से लेकर मेघालय में हनीमून और फिर पति राजा का शव, गाजीपुर में मिली सोनम रघुवंशी की पूरी कहानी चौंका देगी