गीता के श्लोक और बंदूक…संभल जामा मस्जिद के ठीक सामने बनी सत्यव्रत पुलिस चौकी का उद्धाटन आज, अब ये पता चला

अभिनव माथुर

06 Apr 2025 (अपडेटेड: 06 Apr 2025, 12:02 PM)

UP News: संभल जामा मस्जिद के सामने ये सत्यव्रत चौकी बनी है. प्रशासन ने तेजी के साथ चौकी का निर्माण करवाया है.

Sambhal, Sambhal News, Sambhal Police, sambhal satyavrat police chowki, sambhal satyavrat police station, up news, संभल, सत्यव्रत पुलिस चौकी, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: संभल की शाही जामा मस्जिद के ठीक सामने बन रही सत्यव्रत पुलिस चौकी बनकर तैयार हो चुकी है. आज सत्यव्रत पुलिस स्टेशन का उद्धाटन भी किया जाना है. पिछले कुछ दिनों से ये पुलिस चौकी राजनीति और विवादों के केंद्र में हैं. दरअसल ये चौकी ठीक जामा मस्जिद के सामने हैं और ये उसी इलाके में बन रही है, जहां पिछले दिनों भारी हिंसा हुई थी. 

यह भी पढ़ें...

इस चौकी का नाम भी संभल के प्राचीन नाम पर रखा गया है. मान्यता है कि पुराणों में संभल को सत्यव्रत कहा गया है. ऐसे में प्रशासन ने इस पुलिस चौकी का नाम सत्यव्रत ही रखा है. अब ये चौकी बनकर तैयार हो चुकी है. आज पुलिस अधिकारी इस चौकी का उद्धाटन कर देंगे. मिली जानकारी के मुताबिक, उद्धाटन के अवसर पर यहां खास लंगन की व्यवस्था की जा रही है. उद्धाटन के मौके पर यहां भंडारे का आयोजन करवाया जाएगा. 

प्रवेश द्वार पर महाभारत और गीता का श्लोक 

बता दें कि सत्यव्रत चौकी का प्रवेश द्वार महाभारत की आकृति उकेरी गई है. यहां भगवान श्री कृष्ण अर्जुन को गीता का उपदेश देते हुए दिखाई दे रहे हैं. यहां लिखा हुआ है, 

यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत | अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम् || 
परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम् | धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे ||

इसका अर्थ है,

जब धर्म का लोप होता है और अधर्म का उदय होता है, तब मैं, धर्म की स्थापना के लिए, साधुओं की रक्षा और दुष्टों के विनाश के लिए, युग-युग में अवतार लेता हूँ।

इसी के साथ पुलिस चौकी पर एक जवान का पोस्टर भी लगा हुआ है, जिसमें जवान के हाथ बंदूक है. फिलहाल ये पुलिस चौकी चर्चाओं में बनी हुई है.  

ये भी जानें- संभल की अबू बकर मस्जिद से नमाज पढ़कर निकले जाहिद सैफी वक्फ बिल को लेकर खूब पिटे, उन्होंने यूं बयान किया दर्द