144 घंटे से दामाद राहुल संग फरार है सास अनीता, 5 दिनों से कहां हैं गायब-क्या कर रहे? अलीगढ़ अजब लव स्टोरी में नया अपडेट

यूपी तक

13 Apr 2025 (अपडेटेड: 13 Apr 2025, 01:50 PM)

UP News: अपनी बेटी की शादी से कुछ दिन पहले ही अनीता देवी अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ भाग निकली. घर से लाखों का सोना और पैसा भी लेकर चली गई. तभी से दामाद और सास की ये लव स्टोरी चर्चाओं में बनी हुई है. अब इस मामले को लेकर नया अपडेट पता चला है.

Aligarh, Aligarh News, Aligarh Viral News, Aligarh Viral, Aligarh Police, Aligarh Hindi News, UP News, UP Viral News, UP Tak, अलीगढ़, अलीगढ़ न्यूज, अलीगढ़ सास-दामाद, सास-दामाद लव स्टोरी, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज, यूपी तक

UP News

Google CTA

UP News: अलीगढ़ की सास अनीता देवी और उसके प्रेमी दामाद राहुल को पुलिस खोज रही है. अब ये मामला अलीगढ़ पुलिस के लिए भी सिरदर्द बन गया है. दरअसल दामाद अपनी सास को कहां भगा ले गया है? इसका पता पुलिस भी नहीं लगा पा रही है. दोनों की लोकेशन ट्रैस नहीं हो पा रही है. दोनों कहां हैं? इसका किसी को कुछ नहीं पता है. पिछली 5 रातों से सास अनीता अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ फरार है. दोनों को गायब हुए 144 घंटे हो चुके हैं. दोनों 5 दिन साथ काट चुके हैं. मगर दोनों ऐसे गायब हुए हैं कि पुलिस तक दोनों को खोज नहीं पा रही है. उसके हाथ भी खाली हैं. 

यह भी पढ़ें...

बता दें कि दोनों पुलिस से बचने की कोशिश कर रहे हैं. दोनों ने अपने मोबाइल ही बंद कर लिए हैं. पिछले 5 दिनों से दोनों की लोकेशन पुलिस नहीं खोज पा रही है. ये पुलिस को चकमा देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.

पिता-बेटी घर में हुए बंद

हमारे सहयोगी आजतक की खबर के मुताबिक, अब अनीता देवी के पति जितेंद्र और अनीता देवी की बेटी शिवानी सदमे में हैं. बता दें कि पति जितेंद्र और बेटी ने खुद को घर में बंद कर लिया है. वह घर से बाहर नहीं आ रहे हैं. जितेंद्र पहले तो सामने आकर बात भी कर रहे थे. मगर अब वह चुप हो चुके हैं और किसी से भी बात नहीं कर रहे हैं. 

पहले भी 5 दिन दामाद संग रही है सास अनीता

मीडिया रिपोर्ट की माने तो अनीता और उसके होने वाले दामाद राहुल के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दोनों अक्सर एक-दूसरे से मिलने के मौके खोजते रहते थे. जब से अनीता ने अपनी बेटी का रिश्ता राहुल से किया था, वह तभी से अपने होने वाले दामाद राहुल के करीब जाने की कोशिश कर रही थी. राहुल भी अपनी सास को प्यार करने लगा था.  

ये भी पढ़ें: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स-गुजरात टाइटंस के बीच IPL मैच देख रहे थे मोहम्मद नबील, उनके साथ क्या कांड हुआ?
 

मीडिया रिपोर्ट की माने तो पिछले दिनों सास अनीता अपने होने वाले दामाद राहुल के घर गई थी और वहां 5 दिन ठहरी थी. अनीता ने अपने घर में कहा था कि दामाद राहुल बीमार है. ऐसे में वह उसकी देखभाल करने के लिए बेटी के ससुराल जा रही है. उस समय तक किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि होने वाली सास और होने वाले दामाद के बीच ही संबंध बन रहे हैं और दोनों ही एक-दूसरे के बेहद करीब आ चुके हैं. 

ये भी पढ़ें: बेटी की शादी से पहले दामाद को लेकर भागने वाली सास अनीता देवी की अब ये कहानी पता चली

पुलिस कहां-कहां खोज रही?

बता दें कि अभी तक अलीगढ़ पुलिस दोनों को उत्तराखंड ही खोज रही है. पुलिस का मानना है कि सास और दामाद की ये जोड़ी उत्तराखंड में ही छिपी हुई है. दोनों सामने नहीं आ रहे हैं. दरअसल राहुल पहले उत्तराखंड नौकरी करता था. ऐसे में पुलिस को शक है कि वह अपने सहयोगियों की मदद से अपनी सास अनीता को उत्तराखंड ही लेकर गया है.