RBI ने 2000 के नोटों को लेकर लिया बड़ा फैसला, जानिए आपके घर में मौजूद करेंसी का क्या होगा

यूपी तक

19 May 2023 (अपडेटेड: 19 May 2023, 01:49 PM)

8 नवंबर 2016 को हुई नोटबंदी के बाद अब एक बार फिर नोटों को लेकर एक बड़ा फैसला सामने आया है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया…

WhatsApp Image 2023-05-19 at 7.12.08 PM

WhatsApp Image 2023-05-19 at 7.12.08 PM

Google CTA

8 नवंबर 2016 को हुई नोटबंदी के बाद अब एक बार फिर नोटों को लेकर एक बड़ा फैसला सामने आया है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 2000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेने का फैसला किया है. हालांकि RBI ने यह भी साफ कर दिया है कि 2000 रुपये के नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे. आरबीआई ने बैंकों को 30 सितंबर, 2023 तक 2,000 रुपये के नोट जमा करने एवं बदलने की सुविधा देने को कहा है. यानी आप किसी बैंक की शाखा या आरबीआई में जाकर 2000 रुपये के नोट जमा कर सकेंगे या बदल सकेंगे.

यह भी पढ़ें...
बदल सकते हैं इतने नोट

आरबीआई ने बैंकों से 2,000 रुपये का नोट देना तत्काल प्रभाव से बंद करने को कहा है. हालांकि यहां एक कैच है, वो यह कि एक बार में 2000 के सिर्फ 10 नोट ही बदले जा सकेंगे. यह सुविधा भी 23 मई से प्रभावी होगी.बता दें कि ‘क्लीन नोट पॉलिसी’ के तहत रिजर्व बैंक ने ये फैसला लिया है. रिजर्व बैंक ने साल 2016 में हुई नोटबंदी के बाद रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोट को जारी किया था.

भाषा इनपुट के साथ