1 तंदूरी रोटी की वजह से मारे गए अमेठी के रवि और आशीष, उनके साथ हुआ क्या? हैरान रह जाएंगे

अभिषेक त्रिपाठी

05 May 2025 (अपडेटेड: 05 May 2025, 09:49 AM)

UP News: शादी कार्यक्रम में तंदूरी रोटी की वजह से अमेठी में कुछ ऐसा हुआ, जिसे जानकर हर कोई सकते में हैं. तंदूरी रोटी की वजह से आखिर रवि और आशीष की मौत कैसे हो गई? जानिए आगे की कहानी.

Amethi, Amethi News, Amethi Crime, Amethi Crime News, Amethi Viral news, up news, up crime news, up crime, up viral news, अमेठी, अमेठी न्यूज, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज, तंदूरी रोटी

UP News (रवि और आशीष के फोटो)

Google CTA

UP News: क्या तंदूरी रोटी की वजह से 2 लोगों की जान जा सकती है? उत्तर प्रदेश के अमेठी से बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां तंदूरी रोटी की वजह से 2 युवकों की जान चली गई. दो परिवारों में कोहराम मच गया. यहां शादी कार्यक्रम में रवि कुमार उर्फ कल्लू और आशीष कुमार की तंदूरी रोटी की वजह से मौत हो गई. 

यह भी पढ़ें...

दरअसल जैसे ही शादी में हलवाई ने तंदूरी रोटी सामने रखी, रवि और आशीष रोटी खाने के लिए आगे आ गए. मगर पहले रोटी लेने के चक्कर में दोनों आपस में टकरा गए और दोनों के बीच विवाद हो गया. तंदूरी रोटी को लेकर दोनों के बीच हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया और दोनों ने एक-दूसरे को खूब पीटा, जिससे दोनों की मौत हो गई.

अमेठी में ये क्या हुआ? 

ये पूरा मामला अमेठी के जामो थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव से सामने आया है. यहां रविवार रात रामजियावन वर्मा के घर लड़की की शादी थी. बारात आई और उसका स्वागत किया गया. सब कुछ ठीक था और शादी कार्यक्रम सही हो रहा था. 

तभी खाने का समय हो गया और कारीगरों ने खाना परोसना शुरू कर दिया. हलवाई ने तंदूरी रोटी रखी. इसी रोटी को पहले लेने के चक्कर में 18 साल का रवि कुमार उर्फ कल्लू और आशीष कुमार आपस में भिड़ गए. 

विवाद इतना बढ़ा कि दोनों एक दूसरे के जान के दुश्मन बन गए. दोनों ने एक दूसरे को लाठी-डंडों से पीटा. इसमें दोनों बेहद बुरी तरह से घायल हो गए. लोगों ने बीच-बचाव करने की भी कोशिश की. मगर दोनों के सिर पर खून सवार हो गया. दोनों ने एक-दूसरे को इतना पीटा की आशीष की मौके पर ही मौत हो गई तो रवि को इलाज के लिए फौरन लखनऊ ले जाया गया. मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.

ये भी पढ़ें: धीरज सक्सेना के परिवार में लगातार हो रही थी मौतें, अब घर में बनी मिली 5 मजार, पीलीभीत का ये मामला चौंका देगा

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले पर गौरीगंज सर्किल सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया, शादी कार्यक्रम में 2 युवकों के बीच मारपीट हुई थी. दोनों की मौत हो गई है. दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.