New Delhi-Gwalior Intercity: रेलवे ने नई दिल्ली-आगरा कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस के संचालन को लेकर बड़ा फैसला लिया है. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन का ग्वालियर जंक्शन तक अस्थायी विस्तार किया गया है.
ADVERTISEMENT
रेलवे के इस फैसले से नई दिल्ली और ग्वालियर के बीच सफर करने वाले यात्रियों को फायदा होगा. अस्थायी विस्तार 3 सितंबर 2026 से 7 सितंबर 2026 तक लागू रहेगा. वापसी दिशा में ग्वालियर से नई दिल्ली के लिए ट्रेन 4 सितंबर से 8 सितंबर 2026 तक चलेगी.
नई दिल्ली से ग्वालियर के लिए ट्रेन का समय
ट्रेन संख्या 14212 नई दिल्ली-ग्वालियर जंक्शन इंटरसिटी एक्सप्रेस नई दिल्ली से शाम 5:40 बजे रवाना होगी. नई दिल्ली से आगरा कैंट जंक्शन के बीच ट्रेन की समय सारणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
इसके बाद ट्रेन आगरा कैंट जंक्शन पर रात 10:05 बजे पहुंचेगी और 10:20 बजे रवाना होगी. धौलपुर में इसका आगमन रात 11:13 बजे और प्रस्थान 11:15 बजे होगा. मुरैना में ट्रेन रात 11:35 बजे पहुंचेगी और 11:37 बजे रवाना होगी. ट्रेन रात 1:10 बजे ग्वालियर जंक्शन पहुंचेगी.
ग्वालियर से नई दिल्ली लौटने का समय
वापसी में ट्रेन संख्या 14211 ग्वालियर जंक्शन-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस ग्वालियर से रात 2:30 बजे रवाना होगी. मुरैना में इसका समय 2:58 से 3:00 बजे, धौलपुर में 4:00 से 4:02 बजे और आगरा कैंट जंक्शन पर 4:40 से 5:45 बजे रहेगा. इसके बाद ट्रेन नई दिल्ली पहुंचेगी.
ADVERTISEMENT











