हरदोई के पुनीत वर्मा ने काला कोबरे का फन ही चबा डाला…जान बचाने के लिए इसने जो किया, दहल जाएंगे

प्रशांत पाठक

06 Nov 2025 (अपडेटेड: 06 Nov 2025, 04:45 PM)

UP News: काले कोबरे को काफी जहरीला सांप माना जाता है. हरदोई के पुनीत ने अपनी जान बचाने के लिए जो किया है, उसने हर किसी को चौंका दिया है.

Hardoi, Hardoi news, Hardoi police, Hardoi crime news, Hardoi crime, up news, up crime, हरदोई, हरदोई न्यूज, हरदोई, सांप, कोबरा, काला कोबरा, कोबरे का फन चबाया, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने वो कर दिखाया, जिसकी कल्पना भी लोग नहीं कर सकते. यहां एक युवक अपने खेत में था. तभी वहां छिपा काला कोबरा उसके पैरो से लिपट गया और उसे डस लिया. ये देख युवक ने सांप का फन लिया और उसे अपने दांतों से चबा डाला. 
जैसे ही मामला की जानकारी युवक के परिजनों को लगी, वह युवक को लेकर फौरन अस्पताल गए. वहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया. अब युवक की हालत ठीक है. दूसरी तरफ घायल कोबरा मौके पर ही मर गया. बता दें कि काला कोबरा काफी जहरीला था.

यह भी पढ़ें...

कोबरा का फन ही चबा डाला

ये पूरा मामला हरदोई जिले के टड़ियावां थाना क्षेत्र के गांव भड़ायल के मजरा पुष्पताली से सामने आया है. यहां रहने वाला 28 वर्षीय पुनीत वर्मा 4 नवंबर को अपने धान के खेत में काम कर रहा था. तभी एक किंग कोबरा आकर उसके पैर से लिपट गया और उसे डस लिया. 

पुनीत ने घबराने के बजाय साहस दिखाया और उसी जहरीले काले कोबरा को पूरा दम लगाकर पकड़ लिया और पैर से अलग कर दिया. इस दौरान गुस्से में पुनीत ने कोबरा का फन अपने दांतों से चबा डाला. पुनीत ने इसके बाद शोर मचाया तो लोग मौके पर पहुंच गए. पुनीत द्वारा काले कोबरा का फन चबाने से उसकी तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुनीत को उसके परिजन फौरन हरदोई मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उसका इलाज किया गया.

डॉक्टर ये बोले

इस पूरे मामले को लेकर हरदोई मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. शेर सिंह ने बताया, मरीज ने जो किया, वह बेहद खतरनाक था. काला कोबरा अगर फन चबाते समय युवक के मुंह में काट लेता या उसका जहर युवक के मुंह में चला जाता तो उसकी जान बचाना मुश्किल हो सकता था. युवक का उपचार कर दिया गया है.