16 जुलाई को पीएम मोदी बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का करेंगे उद्घाटन, जानें इसकी खासियत

यूपी तक

• 02:53 PM • 13 Jul 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) शनिवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर जाएंगे, जहां वह बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे. पीएमओ से जारी…

UPTak
Google CTA

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) शनिवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर जाएंगे, जहां वह बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे. पीएमओ से जारी एक बयान के अनुसार, 296 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले एक्सप्रेस-वे के निर्माण में करीब 14,850 करोड़ रुपये की लागत आयी है.

यह भी पढ़ें...

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि एक्सप्रेस-वे का काम 28 महीनों में पूरा हुआ और अब प्रधानमंत्री उसका उद्घाटन करेंगे.

पीएमओ के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जुलाई, 2022 को उत्तर प्रदेश जाएंगे और जालौन जिले के ओराई तहसील के कैथेरी गांव में सुबह पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे.

बयान के अनुसार, सरकार देश में संपर्क सुविधाएं बढ़ाने को प्रतिबद्ध है और उसके तहत सड़कों को बेहतर बनाया जा रहा है. इस दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 29 फरवरी, 2020 को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए आधारशिला रखा जाना मील का पत्थर था.

बयान के अनुसार, 296 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे के निर्माण में करीब 14,850 करोड़ रुपये की लागत आयी है और बाद में इसे चौड़ा करके छह लेन का भी बनाया जा सकता है. इसका निर्माण उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीईआईडीए) ने किया है.

(भाषा के इनपुट्स के साथ)

वाराणसी में पीएम मोदी के आने से पहले ‘नमो घाट’ का ये फाइट वीडियो हुआ वायरल