PHD छात्र शिवम का दावा- सवर्ण नहीं ये जातियां भी UGC नियम के विरोध में आईं, अलग ही कहानी बता दी

गौरव कुमार पांडेय

27 Jan 2026 (अपडेटेड: 27 Jan 2026, 05:42 PM)

UP News: UGC के नए नियमों को लेकर सवर्ण समाज यानी सामान्य वर्गों के छात्रों ने भाजपा और यूजीसी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इसी बीच पीएचडी छात्र शिवम ने इस मामले को लेकर अलग ही बात बताई है.

UGC Bill Update, UGC Bill news, UGC Bill, UGC Bill, UGC Bill 2026, UGC Bill 2026 Controversy, UGC Bill latest, up news, up viral news, यूजीसी बिल, यूजीसी बिल विवाद, यूपी न्यूज

UGC Bill Update

Google CTA

UP News: यूजीसी नए कानूनों के खिलाफ सवर्ण समाज एकजुट हो गया है. सवर्ण छात्रों ने भी भाजपा सरकार और यूजीसी नियमों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पूरा सामान्य वर्ग इन नए नियमों के खिलाफ में आ गया है. देशभर में सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. भाजपा को चेताया जा रहा है और भाजपा सांसद-विधायकों का विरोध भी किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें...

इसी बीच दिल्ली विश्वविद्यालय के पीएचडी छात्र शिवम मिश्रा ने बड़ा दावा किया है. पीएचडी छात्र शिवम का कहना है कि नए नियमों के खिलाफ लड़ाई में सिर्फ सवर्ण छात्र ही नहीं बल्कि ओबीसी-एससी-एसटी छात्र भी हैं. ये कानून छात्र एकता के खिलाफ हैं. ये कानून छात्रों की एकता के लिए खत्म करने के लिए लाया गया है. शिवम का कहना है कि उनके ओबीसी-एससी-एसटी दोस्त भी कह रहे हैं कि ये नियम छलावा है. वह भी इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन में हमारा साथ देंगे.

शिवम मिश्रा ने क्या कहा, ये नीचे दिए गए वीडियो में देखिए (6:57 से लेकर 15:07) के बीच आप शिवम की बात सुन सकते हैं...

सवर्ण आर्मी ने की यूजीसी चेयरमैन से मुलाकात

आपको बता दें कि आज नई दिल्ली स्थित यूजीसी ऑफिस में यूजीसी चेयरमैन ने सवर्ण आर्मी के पदाधिकारियों को बुलाकर, उनसे मुलाकात की है. बताया जा रहा है कि ये मुलाकात 15 मिनट तक चली है. सवर्ण आर्मी का कहना है कि यूजीसी चेयरमैन ने 15 दिन का समय मांगा है. उनका कहना है कि वह केंद्र सरकार से इसको लेकर निवेदन करेंगे.