पाकिस्तान ने दागी फतह-1 मिसाइल और शुरू किया Operation Bunyan Ul Marsoo, फिर भारतीय सेना ने लिया ये जबरदस्त एक्शन

यूपी तक

10 May 2025 (अपडेटेड: 10 May 2025, 06:47 AM)

UP News: पाकिस्तान की फतह-1 मिसाइल को भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया है. पाकिस्तानी मीडिया का दावा है कि भारत ने उसके 3 एयर बेस को टारगेट किया है.

India Pakistan tension, Fateh-1 missile, missile attack foiled, cross border tensions, drone activity, Western border, Line of Control, strategic location, air defence shield, military briefing, emergency briefing, civilian targets, religious

India Pakistan tension

Google CTA

पाकिस्तान और भारत के बीच सीमा पर तनाव बढ़ता जा रहा है. एक बार फिर देर रात पाकिस्तान ने कई भारतीय शहरों को निशाना बनाते हुए ड्रोन अटैक किए, जो हमारी एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराए. भारत ने भी पाकिस्तान को मुंह तोड़ जबाव दिया. इसी बीच अब बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान ने भारत पर फतह-1 मिसाइल से हमला करने की कोशिश की है. इस मिसाइल को हमारी वायु सुरक्षा प्रणाली ने मार गिराया है.

यह भी पढ़ें...

बता दें कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ Operation Bunyan Ul Marsoo लॉन्च कर दिया है. इसकी जानकारी खुद वहां की सेना ने दी है, भारत के ऑपरेशन सिंदूर के जबाव में पाकिस्तान ने ये कदम उठाया है. इसी बीच पाकिस्तानी सेना ने बड़ा दावा किया है. पाक सेना का दावा है कि भारत ने पाकिस्तान के ऊपर 6 बैलिस्टिक मिलाइस दागी हैं और उसके 3 एयरबेसों को निशाना बनाया गया है. 

पाकिस्तान के कई शहरों में हुए तेज धमाके 

मिली जानकारी के मुताबिक, रातभर पाकिस्तान के कई शहरों में तेज धमाके सुनाई दिए. पाकिस्तान के 3 एयर बेस पर भी तेज धमाके सुनाए दिए. इसी के साथ इस्लामाबाद, पंजाब, रावलपिंडी और लाहौर में बड़े धमाके सुनाई दिए. पाकिस्तान के 3 एयरबेस पर विस्फोट हुए हैं. बता दें कि 10 बजे भारतीय सेना प्रेस बीफ्रिंग करके देश को पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई के बारे में जानकारी देगी.

बता दें कि पहलगाम आतकी हमले के खिलाफ भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था और पीओके में बैठे आतंकियों को ढेर कर दिया था. इसके बाद से ही पाकिस्तान ने भारतीय शहरों को टारगेट करते हुए ड्रोन अटैक करने शुरू कर दिए, जिसके जवाब में भारत ने भी उसी अंदाज में पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की.