55 साल के पति रामगोपाल का घर बिकवाया फिर प्रेमी के साथ भागी निशा! सामने आई इसकी गजब की कहानी

प्रमोद कुमार गौतम

22 Apr 2025 (अपडेटेड: 22 Apr 2025, 12:33 PM)

Jhansi Crime News: झांसी की निशा ने अपने पति रामगोपाल को ऐसा धोखा दिया, जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर पाया. रामगोपाल ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. उसके बाद निशा की पूरी कहानी सामने आई है.

Jhansi Crime News, Jhansi Suicide Case, wife ran away with lover in Jhansi, man jumped in mine in Jhansi, Jhansi Man Killed himself, husband committed suicide by jumping into mine in Jhansi

UP News

Google CTA

Jhansi Crime News: उत्तर प्रदेश के झांसी से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पत्नी ने अपने पति को ऐसा धोखा दिया, जिसकी वजह से पति ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पति, पत्नी द्वारा दिया गया धोखा बर्दाश्त नहीं कर पाया और वह 150 फीट गहरी खदान में कूद गया. 

यह भी पढ़ें...

दरअसल पत्नी ने पहले जबरदस्ती पति से उसका घर बिकवाया. घर बेचने पर जो पैसे मिले, पत्नी उसे लेकर अपने प्रेमी के साथ भाग निकली. पत्नी के इस धोखे ने पति को तोड़कर रख दिया और उसने अपनी जिंदगी ही खत्म कर ली.

निशा ने दिया पति रामगोपाल को बड़ा धोखा 

ये पूरा मामला झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के डेली गांव से सामने आया है.  मृतक का नाम 55 वर्षीय रामगोपाल प्रजापति है. रामगोपाल की शादी 25 साल पहले निशा से हुई थी.  शादी के बाद 2 बच्चे हुए. परिवार में सब सही चल रहा था. मगर कुछ समय पहले निशा का अफेयर शुरू हो गया.

प्रेमी के साथ भागी निशा

मृतक के छोटे भाई का कहना है कि निशा ने भाई का घर बिकवा दिया. 6 महीने पहले 11 लाख में मकान बिका. अभी उसके हाथ 3 लाख 80 हजार रुपये ही आए थे. तभी एक दिन भाभी निशा अपने प्रेमी के साथ दोनों बच्चों को लेकर फरार हो गईं. मृतक के छोटे भाई का कहना है कि भाभी निशा अपने साथ मकान का पैसा भी ले गईं. दोनों ने शादी भी कर ली. इसको लेकर उनका भाई काफी परेशान रहता था और तनाव में था.

ये भी पढ़ें: आगरा के विनय और डोली का दुश्मन बना मां समेत पूरा परिवार, 19 दिन की बच्ची पर भी तरस नहीं आया, हुआ क्या?

रामगोपाल ने आखिरी बार ये कहा था

मिली जानकारी के मुताबिक, 19 अप्रैल को रामगोपाल अपनी बहन क्रांति के पास उसके गांव डेली गया हुआ था. घर में 14 वर्षीय भांजी थी. उसने पानी पिया और भांजी से बोला कि आज उसका आखिरी दिन है. इसके बाद उसने 150 फीट गहरी खदान में छलांग लगा दी.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले पर एसपी ज्ञानेन्द्र कुमार ने बताया, मृतक ने भांजी से कहा था कि आज उसका आखिरी दिन है. उसने छलांग लगाई और उसकी मौत हो गई. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. परिजनों का कहना है कि उसकी पत्नी कुछ महीने पहले प्रेमी के साथ भाग गई थी और बच्चे भी लेकर चली गई थी. जांच की जा रही है.