आगरा के विनय और डोली का दुश्मन बना मां समेत पूरा परिवार, 19 दिन की बच्ची पर भी तरस नहीं आया, हुआ क्या?
UP News: क्या कोई मां अपने बेटे-बहू की हत्या कर सकती है? आगरा से आया ये मामला आपको चौंका देगा. यहां मां-बहन ने रिश्तों को ही शर्मसार कर डाला.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: आगरा में रिश्तों को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां संपत्ति के बंटवारे को लेकर एक मां ने ही अपने बेटे और बहू को मार डाला. दरअसल यहां एक घर में पति-पत्नी की लाश बरामद हुई थी. शुरू में लगा कि दोनों ने खुद ही अपनी जान दी है. मगर जब पुलिस ने मामले की जांच की तो ऐसा सच सामने आया, जिसे जान पुलिस भी हैरान रह गई. जांच में पता चला कि सिर्फ मां ही नहीं बल्कि पूरा परिवार ही पति-पत्नी का दुश्मन बन गया था.