सीएम योगी और हिंदू धर्म को लेकर गाजियाबाद की मुस्लिम युवती ने की थी विवादित टिप्पणी! हिंदू संगठनों ने उसके साथ ये किया

मयंक गौड़

28 Oct 2025 (अपडेटेड: 28 Oct 2025, 06:24 PM)

UP News: नाबालिग मुस्लिम युवती पर आरोप है कि उसने सीएम योगी, अमित शाह और हिंदू धर्म को लेकर विवादित टिप्पणी की, जिसका वीडियो वायरल है. अब इसी को लेकर गाजियाबाद में हंगामा हुआ है.

Ghaziabad, Farzana, muslim girl assaulted, objectionable comments, CM Yogi, Hinduism, Ghaziabad Farzana assaulted, Farzana video viral, गाजियाबाद, योगी, फरजाना, हिंदू रक्षा दल

UP News

Google CTA

यह भी पढ़ें...

UP News: गाजियाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली नाबालिग मुस्लिम युवती को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ है. बता दें कि हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने नाबालिग युवती के साथ मारपीट की है. हिंदू संगठन के कार्यकर्ता युवती के घर पहुंचे और वहां जबरदस्त हंगामा किया और उसके साथ मारपीट भी की. बता दें कि युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. आरोप है कि वीडियो में वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृह मंत्री अमित शाह से लेकर हिंदू धर्म को लेकर विवादित टिप्पणी कर रही है.

युवती के खिलाफ हो चुका है केस दर्ज

बता दें कि ये मामला सामने आने के बाद थाना टीला मोड़ पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था. पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी, तभी हिंदू संगठन से जुड़े लोग युवती के घर पहुंच गए और उसके साथ मारपीट कर डाली.

पुलिस ने ये बताया

पुलिस के मुताबिक, 23 अक्टूबर को वायरल हुए वीडियो में युवती को सीएम योगी आदित्यनाथ, गृह मंत्री अमित शाह और हिंदू धार्मिक भावनाओं के खिलाफ आपत्तिजनक बातें करते हुए देखा गया था. पुलिस जांच में पता चला कि युवती नाबालिग है और बीते 6 महीने से घर से बाहर रह रही थी.

बता दें कि युवती के घर के बाहर हंगामा करते और उसके साथ मारपीट करते हुए हिंदू संगठन के लोगों ने ‘योगी के सम्मान में हिंदू रक्षा दल मैदान में’ और ‘जय गोमाता’ के नारे लगाए थे.

युवती के साथ-साथ प्रदर्शनकारियों के ऊपर भी हुआ केस दर्ज

इस पूरे मामले में (एसीपी शालीमार गार्डन) अतुल कुमार सिंह ने बताया, पुलिस ने दोनों पक्षों की पहचान कर ली है. आरोपी युवती के खिलाफ पहले से ही केस दर्ज है. अब प्रदर्शन के दौरान अभद्रता और मारपीट करने वाले हिंदू संगठन से जुड़े लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया जा रहा है.