UP Weather Update: यूपी में 28 जुलाई को मॉनसून का 'महा-अलर्ट', 7 में जिलों भयंकर तो 20 जनपद में भारी बारिश की चेतावनी जारी

यूपी तक

• 07:03 PM • 27 Jul 2025

UP Weather Update: यूपी में 28 जुलाई, 2025 को मॉनसून का महा-अलर्ट. मथुरा, आगरा सहित कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और 50+ जिलों में गरज/वज्रपात की आशंका. लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा भी अलर्ट पर.

UP Monsoon News, UP Monsoon Update, UP Weather news, up weather update, up imd update, imd update, up weather, up news, Lucknow Weather, Noida Weather, kanpur Weather, यूपी का मौसम, यूपी में बारिश, यूपी मॉनसून, यूपी आईएमडी अपडेट, आईएमडी अपडेट

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून अब पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है और मौसम विभाग ने 28 जुलाई 2025 के लिए नया अपडेट जारी कर दिया है. यह अपडेट राज्य के बड़े हिस्से में भारी बारिश और गरज-चमक की चेतावनी दे रहा है. राजधानी लखनऊ सहित पश्चिमी, पूर्वी और मध्य यूपी के 50 से अधिक जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका जताई गई है. वहीं, कुछ इलाकों में तो बहुत भारी बारिश का अलर्ट भी है. यात्रियों और आम जनता को सलाह दी गई है कि वे इस दौरान विशेष सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें. 

यह भी पढ़ें...

पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड में मूसलाधार बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर और इनके आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. 

इन जिलों में है भारी बारिश की संभावना

IMD ने बताया है कि बहराइच, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, अमरोहा, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, झांसी, ललितपुर एवं इनके आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. 

मेघगर्जन/वज्रपात होने की संभावना (50 से अधिक जिले):

राज्य के एक बड़े हिस्से, लगभग 50 से अधिक जिलों में गरज के साथ बिजली गिरने (वज्रपात) की भी आशंका जताई गई है. इस चेतावनी में बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर (भदोही), सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं इनके आसपास के इलाके शामिल हैं. 

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान सुरक्षित रहें और बिजली कड़कने पर खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें.

ये भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी में पल-पल बदल रहा मौसम... जानें आज कहां होगी बारिश? आंधी-तूफान-बिजली गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी