UP Weather Update: यूपी के इन जिलों में बारिश संग ओले पड़ने का भी अलर्ट

यूपी तक

30 Mar 2023 (अपडेटेड: 31 Mar 2023, 12:58 PM)

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम ने करवट ली है. हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है.…

UP Weather Update: यूपी के इन जिलों में बारिश संग ओले पड़ने का भी अलर्ट

UP Weather Update: यूपी के इन जिलों में बारिश संग ओले पड़ने का भी अलर्ट

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम ने करवट ली है. हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. इसी बीच एक बार फिर मौसम विभाग ने यूपी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग की माने तो यूपी में आज और कल यानी 30 मार्च और 31 मार्च को बारिश की आशंका है. इसी के साथ मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टी की संभावना भी जताई है.

यह भी पढ़ें...

यूपी में बारिश और ओलावृष्टी का अलर्ट जारी

IMD की आशंका के मुताबिक, यूपी में आज और कल लोगों को बारिश के साथ तेज आंधी का सामना करना पड़ सकता है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने यूपी के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टी की भी संभावना जताई है.

राजधानी लखनऊ की बात की जाए तो आज यानी 30 मार्च को लखनऊ में बारिश की संभावना ज्यादा नहीं है. मगर बादल छाए रह सकते हैं. मौसम विभाग की माने तो कल यानी 31 मार्च को राजधानी लखनऊ में गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है.

पश्चिम यूपी में भी बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 30 मार्च यानी आज सुबह से ही पश्चिम यूपी में बादल छाए रह सकते हैं. इसके साथ ही पश्चिम यूपी में भी बारिश की पूरी संभावना है. मौसम विभाग की माने तो नोएडा और गाजियाबाद में आज भी बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग ने यूपी के ज्यादातर हिस्सों में हल्की बारिश की भी आशंका जताई है.

इन जिलों में हो सकती है ओलावृष्टी

बारिश के साथ मौसम विभाग ने यूपी में ओलावृष्टी का भी अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, यूपी के मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, रामपुर, बरेली, बदायूं, आगरा, अलीगढ़, एटा, हरदोई, लखीमपुर खीरी, मथुरा, मेरठ, सहारनपुर, शामली, बागपत, बिजनौर, हरदोई, पीलीभीत आदि जिलों में ओलावृष्टी हो सकती है. मौसम विभाग ने ओलावृष्टी की चेतावनी देते हुए यूपी के किसानों को भी अलर्ट कर दिया है.