नहीं पसंद थी पति की दाढ़ी तो मेरठ की अर्शी भाग गई देवर के साथ! बात इतने पर नहीं रुकी आगे और कांड हुए

उस्मान चौधरी

• 03:48 PM • 30 Apr 2025

मेरठ में मौलाना पति की दाढ़ी कटवाने से इनकार पर पत्नी देवर के साथ फरार हो गई. अब ₹5 लाख की डिमांड कर रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Meerut News

Meerut News

Google CTA

Meerut News: रिश्तों की डोर तब कमजोर पड़ गई जब एक दुल्हन को अपने मौलाना पति की दाढ़ी इतनी नागवार गुजरी. दुल्हन ने पति की दाढ़ी कटवाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. लेकिन पति के इनकार के बाद यह मामला घरेलू विवाद से भागने और फिर फिरौती मांगने तक जा पहुंचा. मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र से सामने आई इस अनोखी कहानी में पति ने अब पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. खबर में आगे जानिए आखिर क्या है पूरा मामला?

यह भी पढ़ें...

अबतक क्या पता चला?

शाकिर नाम के युवक का निकाह सात महीने पहले इंचौली की रहने वाली अर्शी से हुआ था. शाकिर पेशे से मौलाना है और धार्मिक परंपराओं के अनुसार दाढ़ी रखता है. शादी के कुछ समय बाद ही अर्शी को शाकिर की दाढ़ी खटकने लगी और वह उस पर इसे कटवाने का दबाव डालने लगी. उसका कहना था कि अगर साथ रहना है तो दाढ़ी हटानी पड़ेगी. शाकिर ने जब मना किया तो अर्शी ने अपने परिजनों से भी इस बात को लेकर शिकायत की.

इसी दौरान शाकिर को शक हुआ कि उसकी पत्नी का अपने देवर के साथ प्रेम संबंध है. बताया जा रहा है कि 3 फरवरी को अर्शी कथित रूप से अपने देवर के साथ फरार हो गई. बदनामी के डर से शाकिर ने रिश्तेदारों और परिचितों की मदद से पत्नी और भाई की तलाश की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला.

अब शाकिर ने पुलिस से शिकायत की है कि उसकी पत्नी और भाई न केवल घर से भागे हैं, बल्कि अब उस पर ₹5 लाख की फिरौती देने का दबाव भी बना रहे हैं. एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.