घने कोहरे का कहर! आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर रोडवेज समेत कई गाड़ियां आपस में टकराई, देखें

उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की वजह से भीषण सड़क हादसा हो गया है. हादसे में कई गाड़ियां आपस में टकरा गई. आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे…

UP Tak

अमित तिवारी

• 09:50 AM • 11 Jan 2023

follow google news

यह भी पढ़ें...

उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की वजह से भीषण सड़क हादसा हो गया है. हादसे में कई गाड़ियां आपस में टकरा गई.

आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर घने कोहरे और जीरो विजिबिलिटी होने की वजह से करीब आधा दर्जन गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गई.

रोडवेज बस इस हादसे का शिकार हो गई. बस में करीब 50 यात्री सवार थे. इस हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक, बस इटावा से मथुरा जा रही थी. यह हादसा थाना सिविल लाइन क्षेत्र में आने वाले बुडेला गांव के पास हुआ है.

उत्तर प्रदेश इस समय भीषण ठंड से ठिठुर रहा है. सर्दी के साथ घने कोहरे ने भी लोगों की रफ्तार को रोक लिया है.

घने कोहरे की वजह से यूपी के कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई है, जिससे इस तरह के हादसे लगातार सामने आ रहे हैं.

अन्य स्टोरी यहां पढ़ें