4 बच्चों की मां ममता को हुआ समधी बिल्लू से प्यार, अब प्यार में डूबी महिला ने बदायूं पुलिस को ये कहानी बताई

अंकुर चतुर्वेदी

• 09:36 AM • 20 Apr 2025

UP News: अलीगगढ़ के सास-दामाद की लव स्टोरी के बाद बदायूं से आया समधी-समधन की प्रेम कहानी का मामला जबरदस्त चर्चाओं में बना हुआ है. इशी बीच अपनी बेटी के ससुर के साथ भागी 4 बच्चों की मां ममता बदायूं पुलिस के पास पहुंची हैं. जानिए अब उसने पुलिस को क्या बताया?

UP News, UP Viral News, UP Viral News, Budaun, Budaun news, Budaun Viral news, बदायूं, बदायूं न्यूज, समधी-समधन के बीच प्यार, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: अलीगढ़ की दामाद-सास प्रेम कहानी लगातार चर्चाओं में बनी हुई है. इसी बीच अब बदायूं से भी अजीब-गरीब प्रेम कहानी सामने आई है. बदायूं में समधी और समधन के बीच प्यार हो गया. दोनों के बीच संबंध बन गए और दोनों एक-दूसरे के प्यार में इतना डूब गए कि रिश्तों की सारी सीमाएं तोड़ दी.

यह भी पढ़ें...

बता दें कि समधी और समधन साथ में फरार हो गए. दोनों अपने पीछे अपना पूरा परिवार छोड़कर भाग निकले. इस घटना से दोनों परिवारों में हड़कंप मचा गया. क्षेत्र में भी इस प्रेम कहानी की जबरदस्त चर्चा हो रही है. इसी बीच समधी शैलेंद्र उर्फ बिल्लू के साथ भागी समधन ममता अचानक बदायूं की दातागंज कोतवाली पहुंच गई है. यहां आकर उसने अपने पति पर सनसनीखेज आरोप लगा दिए हैं. 

ममता ने लगाए गंभीर आरोप

ममता ने पुलिस को बताया है कि उसका पति सुनील उसके साथ हर दिन मारपीट करता है. ममता ने बताया है कि उसकी शादी 15 साल की उम्र में जबरदस्ती करवा दी गई थी. इस शादी से उसके पिता और भाई भी सहमत नहीं थे, क्योंकि सुनील पहले से शादीशुदा था और वह काफी शराब पीता था. 

'मैं मुंहबोले भाई के घर गईं थी'

ममता ने पुलिस को बताया है कि उसके पति सुनील ने उसे सबक सिखाने की धमकी दी थी. इससे वह बहुत डर गई थी. ऐसे में वह अपने बच्चों को लेकर अपने मुंहबोले भाई के पास बदायूं आ गई थी. आपको ये भी बता दें कि ममता और उसके समधी शैलेंद्र ने उन आरोपों को भी झूठा करार दिया है जिसमें ममता के बेटे सचिन का कहना था कि उसकी मां और समधी एक ही कमरे में समय बिताते हैं. ममता और शैलेंद्र ने इन बातों को खारिज किया है. 

ये भी पढ़ें: मम्मी समधी को बुलाती और हमें दूसरे कमरे में भेज देती... बेटी के ससुर के साथ भागने वाली ममता के बेटे ने सब बता दिया

ममता के दामाद गौरव ने ये कहा

इस पूरे मामले में अब ममता के दामाद और समधी शैलेंद्र के बेटे गौरव का भी रिएक्शन सामने आ गया है. गौरव का कहना है कि उसकी सास ममता ने उसके पता को पूरी तरह से अपने वश में कर लिया है. उसकी सास की वजह से उसकी मां-पिता में दरार आ गई है और वह अलग हो गए हैं. दूसरी तरफ ममता के पति सुनील का भी कहना है कि ममता इससे पहले भी अपने समधी के साथ 3 बार भाग चुकी है. सुनील का ये भी कहना है कि वह पूरे-पूरे महीने ट्रक चलाता है, ऐसे में वह पत्नी के मारपीट कैसे कर सकता है? फिलहाल ममता ने साफ कर दिया है कि वह अब अपने पति सुनील के साथ नहीं रहना चाहती है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बेटी की शादी होने के बाद ही समधी से बन गया था रिश्ता

बताया जा रहा है कि ममता और सुनील की बेटी की शादी 3 साल पहले हुई थी. इसके बाद से ही ममता और उसका समधी शैलेंद्र करीब आ गए थे. ममता के 4 बच्चे हैं.