नींबू बेचने वाले बुजुर्ग की इंजीनियरिंग देख लोग हैं दंग, धूप में घूमने पर गर्मी से राहत!

लखीमपुर खीरी में 77 साल के भगवाधारी बुजुर्ग का जुगाड़ देख हर कोई उनकी तस्वीर क्लिक करने लगता है. तेज धूप में घूम-घूमकर नींबू और…

अभिषेक वर्मा

• 10:53 AM • 21 Sep 2022

follow google news

यह भी पढ़ें...

लखीमपुर खीरी में 77 साल के भगवाधारी बुजुर्ग का जुगाड़ देख हर कोई उनकी तस्वीर क्लिक करने लगता है.

तेज धूप में घूम-घूमकर नींबू और नींबू-मिर्ची की माला, फूलों की माला बेचने वाले बुजुर्ग को गर्मी से निजात पानी थी.

ऐसे में उन्होंने ऐसा हेल्मेट बनाया जिसे पहनकर वो तेज धूप में आराम से चलते हैं.

77 वर्षीय लल्लूराम ने हेल्मेट पर फैन वाला जुगाड़ ढूंढ निकाला है.

हेल्मेट में लगे फैन से उनके चेहरे पर हवा मिलती है.

फैन के लिए पावर सप्लाई सोलर पैनल से होती है जो इनके हेल्मेट के ऊपरी हिस्से में लगा हुआ है.

यानी धूप में सोलर पैनल चार्ज होता रहेगा और इन्हें चेहरे पर हवा मिलती रहेगी.

ऐसे में ये बड़े आराम से घूम-घूमकर नींबू और फूलों की माला बेचते हैं.

लोग इन्हें देखते ही इनके साथ सेल्फी लेने लगते हैं.

लल्लूराम ने बताया कि तेज धूप लगने से वे बीमार हो गए. ऐसे में वो नींबू, माला वगैरह नहीं बेच पाए.

इसी से परिवार का पेट पलता है. ऐसे में परिवार की अर्थिक हालत बिगड़ गई.

फिर उन्होंने पैसे उधार लेकर ये खुद बनाया जो सफल रहा. अब 77 की उम्र में इनकी इंजीनियरिंग के सभी कायल हैं.

यहां पढ़िए ऐसी खबरें…