जिस दिलीप से की लव मैरिज उसे ही मार डाला, नजरें झुका डरी-सहमी खड़ी दिख रही प्रगति यादव का ये कांड चौंका देगा

सूर्या शर्मा

25 Mar 2025 (अपडेटेड: 25 Mar 2025, 03:29 PM)

UP News: औरैया में हुई दिलीप यादव मर्डर केस में अब जो नई बात सामने आई है, उसने सभी को चौंका दिया है. आरोपी की पत्नी प्रगति यादव को लेकर सनसनीखेज बात पता चली है.

Auraiya, Auraiya Crime News, Auraiya Crime, UP Crime News, UP Crime, Auraiya Viral News, auraiya pragati yadav case, औरैया, यूपी न्यूज, यूपी क्राइम

UP News

Google CTA

UP News: औरैया में शादी के 14 दिन बाद ही अपने प्रेमी अनुराग यादव संग अपने पति दिलीप यादव की हत्या की साजिश रचने वाली हत्यारिन दुल्हन प्रगति यादव को लेकर बड़ी बात पता चली है. मृतक दिलीप के परिजनों का कहना है कि प्रगति और दिलीप ने लव मैरिज की थी. इन दोनों के बीच रिश्ता था. इसके बाद ही परिजनों ने इन दोनों की शादी करवाई थी. 

यह भी पढ़ें...

अब ये भी सामने आया है कि प्रगति की बड़ी बहन की शादी दिलीप के बड़े भाई के साथ हुई थी. मृतक दिलीप की सगी भाभी प्रगति की बड़ी बहन थी. ऐसे में दोनों का आना-जाना था और इसी दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया था. अब सवाल ये है कि जब प्रगति और दिलीप की लव मैरिज हुई थी तो प्रगति का प्रेम संबंध अनुराग के साथ कैसे और कब हो गया? 

मृतक के भाई ने ये बताया

मृतक दिलीप के बड़े भाई और हत्यारिन दुल्हन प्रगति यादव के जीजा संदीप यादव का कहना है कि उनके भाई की पल-पल की लोकेशन प्रगति ने ही हत्यारों को दी थी. वह कब कहां जा रहा है और वहां कहां से निकला? ये सब लोकेशन हत्यारों को प्रगति ने ही उपलब्ध करवाई थी. 

बता दें कि जांच के दौरान ये भी सामने आया है कि प्रगति ने ही अनुराग को दिलीप की हत्या करवाने के लिए 1 लाख रुपये दिए थे. शादी के दौरान प्रगति को मुंह दिखाई और गिफ्ट के तौर पर जो रुपये मिले, वह प्रगति ने पति दिलीप की हत्या करवाने में लगा दिए थे.

परिवार ने की अब ये मांग

बता दें कि प्रगति के बचाव में उसका मायका भी नहीं आ रहा है. प्रगति के भाई ने भी अपनी बहन और अन्य आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है. दूसरी तरफ मृतक दिलीप के बड़े भाई और पिता ने भी हत्यारिन बहू समेत इस मामले में शामिल सभी आरोपियों के लिए फांसी की मांग की है. दिलीप का कहना है कि ये मर्डर संपत्ति की वजह से हुआ है.

5 मार्च को थी शादी

बता दें कि प्रगति और दिलीप की शादी 5 मार्च के दिन हुई थी. 19 मार्च के दिन दिलीप को गोली मार दी गई थी और उसे खेत में फेंक दिया गया था. बता दें कि इलाज के दौरान दिलीप की मौत हो गई. जांच में सामने आया कि दिलीप की पत्नी प्रगति ने ही अपने प्रेमी अनुराग के साथ मिलकर दिलीप की हत्या करवाई. 

सामने ये भी आया है कि आरोपी अनुराग यादव और प्रगति यादव एक ही गांव के थे और इन दोनों का कई सालों से रिश्ता था. मगर अब इस केस में जो खुलासा हुआ है, उससे माना जा रहा है कि आरोपी प्रगति यादव का अनुराग के साथ भी अफेयर था और उसका दिलीप के साथ भी अफेयर था. फिलहाल ये मामला लगातार चर्चाओं में बना हुआ है.