कौशांबी के तांत्रिक धीरेंद्र सरोज ने दिल्ली में जॉब कर रही महिला की जिंदगी के साथ खेला, कैसे फंसी उसके जाल में?

अखिलेश कुमार

16 Oct 2025 (अपडेटेड: 16 Oct 2025, 12:59 PM)

UP News: कौशांबी की एक महिला दिल्ली में अपने पति के साथ प्राइवेट जॉब करती थी. मगर वह तांत्रिक धीरेंद्र सरोज के जाल में फंस गई.

Kaushambi, Kaushambi news, Kaushambi police, Kaushambi crime, up news, up crime, Kaushambi police, कौशांबी, कौशांबी न्यूज, कौशांबी पुलिस, कौशांबी जुर्म, कौशांबी क्राइम

Kaushambi news

Google CTA

यह भी पढ़ें...

UP News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक तांत्रिक ने झाड़-फूंक के बहाने महिला के साथ दुष्कर्म किया. आरोपी ने इसका वीडियो बना लिया और धमकाया कि अगर महिला ने ये बात किसी को बताई तो वह ये वीडियो वायरल कर देगा.

तांत्रिक के जाल में फंसकर उसने महिला के साथ कई बार गंदा काम किया. मगर आखिर में महिला टूट गई और उसने अपने पति को सब कुछ बता दिया. इसके बाद महिला और उसका पति पुलिस के पास पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज करवाई. बता दें कि पीड़ित महिला और उसका पति दिल्ली में प्राइवेट जॉब करते हैं.

मामले को लेकर ये वीडियो देखिए

तांत्रिक धीरेंद्र सरोज की शर्मनाक हरकत

ये पूरा मामला कौशांबी जिले के महेवा घाट थाना क्षेत्र से सामने आया है. महिला और उसका पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं. उनका एक 5 साल का बच्चा है, जिसकी तबीयत अक्सर खराब रहती है. गांव के लोगों ने महिला और उसके पति को बताया कि पश्चिमशरीरा क्षेत्र के बाकरगंज गांव में धीरेंद्र सरोज नाम का तांत्रिक रहता है. वह बच्चे की बीमारी को ठीक कर सकता है.

मिली जानकारी के मुताबिक, 2 सितंबर के दिन महिला बच्चे को लेकर तांत्रिक के पास गई. यहां उसने पानी में कुछ डालकर महिला को पिलाया. इसके बाद महिला बेहोश हो गई. जब महिला को होश आया तो उसने खुद को सही अवस्था में नहीं पाया. इस दौरान तांत्रिक ने धमकाते हुए महिला को उसका अश्लील वीडियो दिखाया. आरोप है कि इस वीडियो के जरिए तांत्रिक ने कई बार महिला के साथ गंदा काम किया.

बता दें कि महिला ने किसी तरह से अपने पति को मामले की जानकारी दी. इसके बाद पति-पत्नी ने पुलिस के पास जाकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी.

एसपी ने दिए निर्देश

इस मामले को लेकर एसपी राजेश कुमार ने तत्काल महेवा घाट पुलिस को केस दर्ज करने के निर्देश दिए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.