बदायूं में धान की रोपाई कर रहे झब्बू को जमीन में दबा पुराना घड़ा मिला, खजाने की उम्मीद में इसे खोला तो ये बेकार की चीजें निकलीं

अंकुर चतुर्वेदी

• 01:01 PM • 18 Jul 2025

Budaun News: बदायूं के असरासी गांव में किसान को खेत में धान लगाते हुए मिला पुराना घड़ा. खजाने की उम्मीद में गांववाले दौड़े, लेकिन घड़े में सिर्फ काली मिट्टी और कंकड़-पत्थर निकले, जिससे सभी निराश हो गए.

Budaun News

Budaun News

Google CTA

Budaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं के कादरचौक क्षेत्र के असरासी गांव से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सभी को हैरान करके रख दिया है. जानकारी मिली है कि यहां हरिओम उर्फ झब्बू नामक किसान अपने खेत में धान लगाने के लिए पानी भर रहा था. तभी जमीन के नीचे उसे कुछ नजर आया. झब्बू ने जब गौर से देखा तो वहां एक पुराना बड़ा घड़ा था. ये देख झब्बू चौंक गया.  

यह भी पढ़ें...

घड़े की जानकारी सुन गांव में मची हलचल

बस फिर क्या था. जमीन में घड़ा मिलने की सूचना पर गांव में हलचल मच गई. यह खबर आग की तरह फैल गई. किसी को लग रहा था इसमें सोने-चांदी के सिक्के होंगे, कोई कह रहा था कि ये किसी पुराने खजाने का हिस्सा है. बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, सभी उस खेत की ओर दौड़ पड़े. पर निकला क्या इसमें, इसे जानने के लिए आप पूरी खबर पढ़िए.

घड़े से क्या निकला?

गांववालों ने मिलकर खुदाई शुरू की. कैमरे ऑन हो गए. लाइव वीडियो चलने लगा और दिलों की धड़कनें तेज हो गईं. सबको लग रहा था कि अब कुछ बड़ा निकलेगा. खुदाई के बाद घड़ा निकाला गया. सबकी आंखें उसपर टिकी थीं. जैसे ही घड़े का ढक्कन हटाया गया और उसमें जो सामान निकला, उसे देख हर कोई निराश हो गया. क्योंकि घड़े में बस काली मिट्टी और कुछ कंकड़-पत्थर थे. इसमें न कोई खजाना था और न ही कोई रहस्य.