UP में बढ़ी ठिठुरन! जानें आपके शहर में आज कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान?

उत्तर प्रदेश के मौसम में हुए ताजा बदलाव के कारण ठंड में इजाफा हुआ है. बीते दिनों के मुकाबले अब लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, मेरठ, प्रयागराज,…

यूपी तक

14 Dec 2022 (अपडेटेड: 14 Feb 2023, 08:58 AM)

follow google news

यह भी पढ़ें...

उत्तर प्रदेश के मौसम में हुए ताजा बदलाव के कारण ठंड में इजाफा हुआ है.

बीते दिनों के मुकाबले अब लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, मेरठ, प्रयागराज, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर समेत अन्य जिलों के तापमान में गिरावट आई है.

मौसम विभाग से मिली ताजा जानकारी के अनुसार, आज यानी बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम 12 डिग्री जबकि अधिकतम तामपान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

आपको बता दें कि कानपुर का न्यूनतम 14 डिग्री जबकि अधिकतम तामपान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

वहीं, वाराणसी में न्यूनतम 13 डिग्री जबकि अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की उम्मीद है.

मौसम विभाग के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबद जिले में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

बता दें कि मेरठ में न्यूनतम 11 डिग्री जबकि अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की उम्मीद है.

uptak.in पर अन्य खबरें यहां पढ़ें