इटावा यादव कथा वाचक के साथ अमानवीय व्यवहार मामले में अब रेनू तिवारी पर भड़के सपाई और किया बड़ा ऐलान, अब क्या हुआ?

अमित तिवारी

• 12:38 PM • 29 Jun 2025

UP News: इटावा में यादव कथा वाचकों के साथ हुए अमानवीय व्यवहार मामले में अब समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रेनू तिवारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. जानिए अब इस मामले में ये क्या हुआ?

UP News, Etawah, Etawah news, Mukut Mani Yadav, Etawah Kand, Caste Controversy, Viral Video, UP News, yadav katha vachak case, up viral news, up viral video, up viral news, इटावा, इटावा यादव कथा वाचक, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज, यूपी वायरल वीडियो

UP News

Google CTA

UP News: इटावा यादव कथा वाचक और उनके सहयोगी के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार की घटना को लेकर यादव समाज और ब्राह्मण समाज आमने-सामने आ गए हैं. इस बीच रेनू तिवारी नाम की महिला भी चर्चाओं में बनी हुई हैं. दरअसल रेनू तिवारी भागवत कथा की परीक्षित परिवार की महिला हैं. इस पूरे मामले के बाद रेनू तिवारी ने ही कथा वाचक और उनके सहयोगी के खिलाफ छेड़खानी का आरोप लगाया था. अब रेनू तिवारी के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह विवादित टिप्पणी करती हुई नजर आ रही हैं. 

यह भी पढ़ें...

बता दें कि अब सपाईयों ने रेनू तिवारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. रेनू तिवारी की टिप्पणियों को लेकर सपा के नेता और कार्यकर्ता काफी गुस्से में हैं और उन्होंने रेनू तिवारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर दी है.

ये भी पढ़ें: यादव महिलाओं ने भागवत कथा के दौरान ब्राह्मण महिलाओं को पीट कर लिया इटावा कांड का बदला? इस वीडियो का सच जान चौंक जाएंगे

सपा का प्रतिनिधि मंडल इटावा एसएसपी से मिला

रेनू तिवारी के खिलाफ कार्रवाई और इस मामले में इंसाफ को लेकर सपा के प्रतिनिधि मंडल ने इटावा एसएसपी से मुलाकात की. इस प्रतिनिधि मंडल में सपा के विधायक, सांसद और इटावा के सपा जिलाध्यक्ष भी मौजूद रहे. 

इस दौरान सपा नेता ने यूपी तक से बात करते हुए कहा, ये पूरा कांड रेनू तिवारी की वजह से हुआ है. रेनू तिवारी अब यादव समाज की बेटियों और पूरे यादव समाज को लेकर विवादित टिप्पणी कर रही हैं. उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर है. हमारी एसएसपी से मांग है कि रेनू तिवारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए और रेनू तिवारी को गिरफ्तार किया जाए. सपा नेता का कहना है कि पुलिस यादवों के खिलाफ ज्यादा कार्रवाई कर रही है. रेनू तिवारी के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: हाथरस का सैफी अलीगढ़ की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान आ गया, फिर वहां उसने जो किया, आप भी सन्न रह जाएंगे

सपा विधायक राघवेंद्र ने कहा, कथा वाचकों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया. रेनू तिवारी ने कथा वाचकों के साथ भी ये अमानवीय व्यवहार किया. अब रेनू तिवारी एक खास जाति को टारगेट कर रही हैं. उसका अपमान कर रही हैं. पुलिस को इस मामले की जांच करनी चाहिए.
 

दरअसल रेनू तिवारी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वीडियो में वह यादव समाज के ऊपर विवादित टिप्पणी करती हुई नजर आ रही हैं. रेनू तिवारी का कहना है कि उनकी वीडियो को एडिट किया गया है और गलत तरीके से पेश किया गया है. अब इसी  टिप्पणी को लेकर सपा के नेता और कार्यकर्ता रेनू तिवारी के ऊपर भड़क गए हैं.

वीडियो देखिए