लेटेस्ट न्यूज़

हाथरस का सैफी अलीगढ़ की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान आ गया, फिर वहां उसने जो किया, आप भी सन्न रह जाएंगे

UP News: हाथरस का युवक सैफी अलीगढ़ की एक मस्जिद में चला गया. वहां जाकर उसने नमाजियों के साथ बदतमीजी करनी शुरू कर दी. जानिए आगे क्या हुआ?

ADVERTISEMENT

Aligarh, Aligarh news, Aligarh viral news, Aligarh viral video, up news, up viral news, up viral video, अलीगढ़, अलीगढ़ न्यूज, अलीगढ़ वायरल न्यूज, अलीगढ़ वायरल वीडियो, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज
UP News
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के इगलास कस्बा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की जा रही थी. इसी दौरान मस्जिद के अंदर एक मुस्लिम युवक आ गया और हंगामा काटने लगा. ये देख नमाजियों ने उसे मस्जिद से बाहर कर दिया. आरोप है कि उसके साथ मस्जिद के बाहर खूब मारपीट की गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को किसी तरह से बचाया और इलाज के लिए उसे सीएचसी भर्ती करवाया. यहां उसे रेफर कर दिया गया और अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.