मैनपुरी अश्लील वीडियो कांड में शादीशुदा युवक के साथ दिख रही उसकी प्रेमिका ने उठा लिया ये कदम

पुष्पेंद्र सिंह

• 05:18 PM • 02 Jun 2025

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में तब हलचल मची, जब पूर्व भाजपा नेत्री सीमा गुप्ता के बेटे शुभम गुप्ता के भारी तादाद में अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. बताया जा रहा है कि इस मामले में 2 एफआईआर दर्ज हुई हैं. खबर में आगे जानिए क्या है पूरा मामला?

Mainpuri Viral News

Mainpuri Viral News

Google CTA

Mainpuri News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में तब हलचल मची, जब पूर्व भाजपा नेत्री सीमा गुप्ता के बेटे शुभम गुप्ता के भारी तादाद में अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. पति शुभम गुप्ता के न्यूड वीडियो वायरल होने के बाद पत्नी शीतल गुप्ता ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. शीतल गुप्ता ने शुभम पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है. वहीं, दूसरी तरफ शुभम गुप्ता के वायरल वीडियो में जो महिला नजर आ रही है, उसने भी बड़ा कदम उठाया है. आपको बात दें कि महिला ने मामले में एफआईआर दर्ज करा दी है. अब आप खबर में आगे विस्तार से जानिए क्या है पूरा मामला? 

यह भी पढ़ें...

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मैनपुरी में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व नगर अध्यक्ष सीमा गुप्ता के बेटे शुभम गुप्ता के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि करीब 130 वीडियो हैं, जो वायरल हुए हैं. वायरल वीडियो अलग-अलग जगहों पर बनाए गए हैं. वीडियो में दिख रही महिला भी शहर की ही रहने वाली बताई जा रही है. 

पत्नी से चल रहा है शुभम का विवाद

जानकारी मिली है कि 2021 में शुभम गुप्ता की शीतल गुप्ता से शादी हुई थी. पत्नी शीतल गुप्ता ने पति शुभम गुप्ता पर के गंभीर आरोप लगाए हैं. शीतल का आरोप है पिछले दिनों पति शुभम द्वारा सिगरेट से दागे जाने पर उसने पुलिस को भी बुला लिया था. मगर मामला रफा-दफा कर दिया गया. शीतल का आरोप है कि शुभम अपनी प्रेमिका के साथ वीडियो बनाकर उसे दिखाता फिर शारिरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था. 

शीतल गुप्ता का आरोप है कि शुभम गुप्ता धमकाता था कि 'मेरी मां भाजपा नेता है. बड़े नेताओं संग उठती बैठती है. मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा, जो चाहूंगा करूंगा.' पत्नी शीतल गुप्ता ने मकान में बंद रखने का व भूखा रखने का भी आरोप लगाया है. शीतल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति शुभम गुप्ता, सास सीमा गुप्ता समेत 4 लोगों पर केस दर्ज किया है. 

जिस महिला संग हुआ वीडियो वायरल उसने भी किया ये काम 

वायरल वीडियो में जो महिला नजर आ रही है, उसने शुभम की पत्नी शीतल गुप्ता समेत 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. महिला का आरोप कि उसके बॉयफ्रेंड के साथ वीडियो वायरल गए, जिससे उसकी छवि धूमिल हुई है. 

ये भी पढ़ें: प्रेमिका के साथ अश्लील वीडियो बनाकर पत्नी को दिखाता था! मैनपुरी Video कांड की पूरी कहानी जानिए