IMD Alert for Farmers: मूंगफली से मक्का तक...फसलों को तेज हवाओं से बचाना है तो मानें IMD की ये बात

यूपी तक

• 04:06 PM • 29 May 2025

भारतीय मौसम विभाग ने किसानों को तेज हवाओं से फसलों को नुकसान की चेतावनी दी है. मक्का, मूंगफली, केला जैसी फसलें खतरे में. बचाव के लिए जरूरी सलाहें जारी.

UP Weather News

UP Weather News

Google CTA

IMD Alert for Farmers: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के किसानों के लिए महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है. IMD की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है, जो खेतों में खड़ी फसलों पर गहरा असर डाल सकती हैं. मौसम विभाग ने बताया है कि इस समय कई फसलें जैसे कि मक्का, मूंगफली, सूरजमुखी, गन्ना, सब्जियां और फलदार पौधे संवेदनशील अवस्थाओं में हैं, जिन पर तेज हवा का प्रभाव नकारात्मक हो सकता है.

यह भी पढ़ें...

तेज हवाओं के कारण खेतों में नमी तेजी से खत्म हो जाती है, जिससे फसलों को बार-बार सिंचाई की आवश्यकता पड़ती है. मक्का और मूंग जैसी फसलों में फूल झड़ने और गिरने की संभावना रहती है, जिससे उपज पर सीधा असर होता है. सब्जी की फसलों के साथ-साथ आम, केला और पपीते के पौधों के गिरने की आशंका भी जताई गई है.

मौसम विभाग ने सलाह दी है कि किसान तेज हवा के दौरान रासायनिक छिड़काव और सिंचाई से बचें. जब हवा शांत हो तब ही खेतों में हल्की सिंचाई करें और आवश्यक दवाओं का प्रयोग करें. इससे फसल की नमी बनी रहेगी और नुकसान की संभावना कम होगी.इस समय फसल की संवेदनशील अवस्थाओं को देखते हुए यह चेतावनी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है. किसानों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम विभाग के अपडेट पर नजर बनाए रखें और सतर्कता से काम लें.
 

ये भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी के इन जिलों को लेकर जारी हुआ अलर्ट, वाराणसी-लखनऊ-गोरखपुर के लोगों के लिए हुई खास अपील