न्यूज चैनल के स्टूडियो का गेट बंद कर IIT बाबा को बंधक बना पीटा गया? अभय सिंह ने बताया क्या हुआ उनके साथ

यूपी तक

• 11:20 AM • 01 Mar 2025

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आए IIT बाबा उर्फ अभय सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होंने एक न्यूज चैनल की डिबेट के दौरान अपने साथ मारपीट और अभद्रता का गंभीर आरोप लगाया है.

IIT Baba Abhay Singh

IIT Baba Abhay Singh

Google CTA

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आए IIT बाबा उर्फ अभय सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होंने एक न्यूज चैनल की डिबेट के दौरान अपने साथ मारपीट और अभद्रता का गंभीर आरोप लगाया है. IIT बाबा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि एक मीडिया हाउस में इंटरव्यू के दौरान उनके साथ हाथापाई की गई.

यह भी पढ़ें...

IIT बाबा की शिकायत

अभय सिंह ने अपनी तहरीर में बताया,'मुझे एक प्राइवेट न्यूज चैनल ने इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया. इंटरव्यू के दौरान लोगों ने मेरे साथ बदसलूकी की. इस दौरान बाहर से कुछ भगवा वेश धारण किए लोग न्यूज रूम के अंदर आए और मेरे साथ हाथापाई की. मुझे जबरदस्ती एक कमरे के भीतर बंद करने का प्रयास किया गया. इस मौके वहां मौजूद स्वामी वेदमूरती नंद सरस्वती नाम के एक भगवाधारी शख्स ने मुझ पर डंडे से प्रहार भी किया. पूरी घटना के दौरान मैने इंस्टाग्राम पर वीडियो चालू कर दिया था.'

कौन हैं IIT बाबा उर्फ अभय सिंह?

IIT बाबा का असली नाम अभय सिंह है और वे हरियाणा के रहने वाले हैं. अभय ने IIT बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की थी. पढ़ाई पूरी करने के बाद उनकी कनाडा में एक उच्च वेतन वाली नौकरी थी. लेकिन उन्होंने सारी सुख-सुविधाएं छोड़कर अध्यात्म का रास्ता चुना. महाकुंभ 2025 के दौरान एक इंटरव्यू से वे सोशल मीडिया पर वायरल हो गए और उन्हें IIT बाबा के नाम से पहचान मिली. हालांकि उनका सफर विवादों से भी भरा रहा. उन्हें जूना अखाड़े से निष्कासित कर दिया गया था जिसके बाद भी उनकी लोकप्रियता कम नहीं हुई.

घटना का असर और जांच की मांग

IIT बाबा के इस आरोप ने मीडिया और सोशल मीडिया पर तीखी बहस छेड़ दी है. अभय सिंह ने अपने समर्थकों से इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है. प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू करने का आश्वासन दिया है.