हापुड़ में जिस ऑटो में बैठीं थीं सवारियां, वहां पीछे छिपा हुआ था विशाल अजगर, ये वीडियो देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

देवेंद्र शर्मा

12 Oct 2025 (अपडेटेड: 12 Oct 2025, 04:33 PM)

UP News: यूपी के हापुड़ में ऑटो के अंदर से विशाल अजगर मिला है. देखिए ये हैरान कर देने वाली वीडियो

Hapur, Hapur news, Hapur viral news, Hapur viral video, up news, up viral video, हापुड़, हापुड़ न्यूज, हापुड़ वायरल वीडियो, ऑटो में सांप, सांप, अजगर

Hapur news

Google CTA

यह भी पढ़ें...

UP News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक ऑटो में सवारियां बैठी थीं. तभी रास्ते में ऑटो की पीछे वाली सीट पर विशाल अजगर निकल आया. ये देख ऑटो में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई. फौरन ऑटो को हाईवे पर ही रोका गया. मामले की जानकारी पुलिस और वन विभाग को दी गई. इसके बाद जब वन विभाग की टीम ने अजगर का रेस्क्यू किया तो उसकी लंबाई देख, सभी हैरान रह गए.

अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. वीडियो में साफ दिख रहा है कि अजगर कितना विशाल है. बता दें कि अजगर जिस तरह से ऑटो में बैठा हुआ था, उससे सवारियों की भी जान को खतरा था.

ऑटो में था अजगर

ये पूरा मामला हापुड़ के थाना बाबूगढ़ के बाबूगढ़ छावनी से सामने आया है. यहां एक ऑटो चालक सवारियों को लेकर जा रहा था. तभी रास्ते में सवारियों के पीछे वाली सीट से एक बड़ा अजगर अचानक से निकल आया. ऑटो में बैठी सवारी अजगर देख डर गए.

आनन-फानन में सभी सवारियां उतर गईं. ऑटो में अजगर होने की जानकारी ऑटो चालक ने पुलिस को दी, तो सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर पकड़ लिया और अपने साथ ले गई. गनीमत रही कि ऑटो में पहले से सवार अजगर ने सवारियों पर किसी तरह का कोई खतरनाक हमला नहीं किया, वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था.