UP Weather: यूपी के 17 जिलों में कल होगी भयंकर बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

यूपी तक

• 04:37 PM • 04 Sep 2026

UP Weather: उत्तर प्रदेश में 5 सितंबर को मानसून फिर सक्रिय होगा. पश्चिमी यूपी के 17 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी है. सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश की गतिविधि एक बार फिर तेज होने जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार 5 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश पड़ने की संभावना है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं.  मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करीब 17 जिलों और उनसे सटे इलाकों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है.

यह भी पढ़ें...

पश्चिम यूपी में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, 5 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में मानसून ज्यादा सक्रिय रहेगा. यहां कई हिस्सों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है. दूसरी ओर पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने 5 सितंबर के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है. हालांकि यहां के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

किन-किन जिलों में भारी बारिश की संभावना है?

मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जिन-जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है उनमें सहारनपुर, शामली,  मुजफ्फरनगर,  बागपत,  मेरठ,  गाजियाबाद,  हापुड़,  गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर,अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल जैसे जिले शामिल हैं.

इन बातों का रखें ख्याल

मौसम विभाग ने भारी बारिश के दौरान आम जनता को सावधान रहने की सलाह दी है.

यातायात एवं जलभराव: भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलजमाव हो सकता है और यातायात में देरी की संभावना है.

सुरक्षा सलाह: बारिश के दौरान बिजली के खंभों, जर्जर इमारतों और पेड़ों के नीचे आश्रय लेने से बचें.

किसानों के लिए सलाह: जिन खेतों में फसलें लगी हैं (जैसे धान, मक्का, सब्जी आदि), वहां जलभराव से बचने के लिए जल निकासी की तुरंत व्यवस्था करें.
 

ये भी पढ़ें: कौन हैं IAS पुलकित गर्ग जो लोगों के लिए बन गए 'सुपर हीरो', चित्रकूट DM का वीडियो चर्चा में!