गोरखनाथ मंदिर हमला केस: मुर्तजा पर UAPA लगाने की तैयारी, जांच में ये डिटेल्स आईं सामने

यूपी तक

• 06:54 AM • 15 Apr 2022

गोरखनाथ मंदिर के गेट पर सुरक्षाकर्मियों पर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी से जुड़े गोरखपुर के ही 4 युवकों से यूपी ATS ने पूछताछ…

UP Tak
Google CTA

गोरखनाथ मंदिर के गेट पर सुरक्षाकर्मियों पर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी से जुड़े गोरखपुर के ही 4 युवकों से यूपी ATS ने पूछताछ की है. आरोप है कि मुर्तजा की तरह ये युवक भी कट्टरपंथ से जुड़े वीडियो और तकरीर सुन रहे थे.

यह भी पढ़ें...

जांच एजेंसियों ने दावा किया है कि मुर्तजा ने पूछताछ में कबूला है कि गोरखनाथ मंदिर में पुलिस वालों को मारकर वह दुनिया में हाइप क्रिएट करना चाहता था. इसके अलावा खबर यह भी है कि मुर्तजा ने अपने लैपटॉप और मोबाइल फोन से कई अहम जानकारी डिलीट करने की बात भी कबूल की है.

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी मुर्तजा पर UAPA लगाने की तैयारी की जा रही है. वहीं, UAPA लगने के बाद विवेचना NIA को दे दी जाएगी.

क्या है मामला?

बता दें कि 3 अप्रैल को 30 वर्षीय आईआईटी स्नातक अहमद मुर्तजा अब्बासी ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में प्रवेश करने की कोशिश की और जब सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने उनपर धार दार हथियार से हमला किया, जिससे (पीएसी) के दो कॉन्स्टेबल घायल हो गए थे. हालांकि अन्य सुरक्षाकर्मियों ने उसे फौरन पकड़ लिया और हमले में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार जब्त कर लिया था.

आरोप है कि PAC के जवानों की एसएलआर राइफल छीनकर मुर्तजा मंदिर में आए श्रद्धालुओं को निशाना बना सकता था. उसे इस बात का भी अंदाजा था. उसे इस बात का भी अंदाजा था कि इस घटना को अंजाम देते वक्त, वह पुलिस की गोलियों का शिकार हो जाएगा, लेकिन वह इसे ‘शहादत’ मान रहा था.

गोरखनाथ मंदिर हमले के आरोपी मुर्तजा की पुलिस हिरासत की अवधि पांच दिन बढ़ी