आखिरकार नीतू मैम ने उठा ही दिया खान सर की वाइफ का घूंघट, वायरल हो गया उनका ये वीडियो

यूपी तक

• 04:52 PM • 03 Jun 2025

Neetu Maam in Khan Sir Reception: देश के मशहूर शिक्षक खान सर ने अपनी शादी के बाद पटना में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया. इस दौरान नीतू मैम ने 'मिसेज खान' यानी खान सर की पत्नी एएस खान का घूंगट उठाकर उनका चेहरा देखा. देखें वीडियो में क्या दिखा.

Neetu Maam in Khan Sir Reception

Neetu Maam in Khan Sir Reception

Google CTA

Neetu Maam in Khan Sir Reception: देश के मशहूर शिक्षक खान सर ने अपनी शादी के बाद पटना में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया. इस रिसेप्शन में देशभर के कई शिक्षक, नेता और खास लोग शामिल हुए. सभी ने मंच पर पहुंचकर खान सर को बधाई भी दी. इसी कड़ी में देश की जानी-मानीं टीचर और केडी कैंपस की फॉउंडर नीतू मैम भी मंच पर पहुंची. इस दौरान नीतू मैम ने 'मिसेज खान' यानी खान सर की पत्नी एएस खान का घूंगट उठाकर उनका चेहरा देखा. संभवता इस मौके पर नीतू मैम ने कोई ऐसी बात भी कही, जिसके बाद सभी ठहाके लगाकर हंसने लगे. नीतू मैम ने खुद इस अवसर का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया, जिसे अभी तक कई करोड़ लोग देख चुके हैं. 

यह भी पढ़ें...

कौन हैं खान सर की पत्नी?

आपको बता दें कि भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान खान सर की शादी हुई थी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, खान सर की पत्नी A.S. Khan बिहार के सीवान जिले की रहने वाली हैं. वह एक उच्च शिक्षित महिला हैं. उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई ICSE बोर्ड से पूरी की है और उच्च शिक्षा भी प्राप्त की है. 

और कौन-कौन पहुंचा खान सर के रिसेप्शन में?

खान सर की रिसेप्शन पार्टी में रौशन आनंद सर, फिजिक्स वाला कोचिंग के मालिक अलख पांडेय, एसके झा सर के साथ अन्य राज्यों के कई शिक्षक शामिल हुए. वहीं, सियासी हस्तियों में बिहार के मंत्री सुनील कुमार, नितीश मिश्रा, केंद्रीय राज्यमंत्री राजभूषण निषाद, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व मंत्री श्याम रजक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी जैसे कई हस्तियां खान सर की रिसेप्शन पार्टी में पहुंची.

ये भी पढ़ें: खान सर की वाइफ A S Khan को जब बधाई देने पहुंचे Physics Wallah वाले Alakh Sir तो क्या हुआ, देखिए Video