इटावा कथावाचक अपमान मामला: यादव महासभा की 'आत्मसम्मान बैठक' रद्द, जानें क्या है वजह?

अमित तिवारी

• 09:21 AM • 28 Jun 2025

Etawah News: इटावा में कथावाचक मुकुटमणि यादव और सनत सिंह यादव से बदसलूकी के बाद, यादव महासभा की प्रस्तावित बैठक धारा 144 के चलते रद्द. जानें इस 'आत्मसम्मान बैठक' और मामले से जुड़े सभी अपडेट्स.

मणि मुकुट यादव केस, Etawah news today, कथावाचक पर FIR, Mani Mukut Yadav FIR, Etawah bhagwat katha controversy,  फर्जी आधार कार्ड मामला

तस्वीर: यूपी तक.

Google CTA

Etawah News: 21 जून को इटावा के दांदरपुर गांव में कथावाचक मुकुटमणि यादव और संत सिंह यादव के साथ हुई बदसलूकी के मुद्दे पर प्रस्तावित यादव महासभा की बैठक को रद्द कर दिया गया है. यह फैसला जिले में धारा 144 की निषेधाज्ञा (निषेधात्मक आदेश) लागू होने के कारण लिया गया है. बैठक रद्द होने की जानकारी अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिला अध्यक्ष डॉ. शिवराज सिंह ने दी है. बताया जा रहा यही कि यह बैठक यादव समाज में आत्मसम्मान को लेकर उत्पन्न हुए आक्रोश के मद्देनजर 'आत्मसम्मान बैठक' के रूप में प्रस्तावित थी. 

यह भी पढ़ें...

बैठक का उद्देश्य और स्थान

यह बैठक इटावा मुख्यालय से लगभग 7 किलोमीटर दूर स्थित राधिका गेस्ट हाउस में आयोजित होनी थी. इस 'आत्मसम्मान बैठक' में उत्तर प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों के साथ-साथ प्रदेश और जिले के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था, ताकि कथावाचक के अपमान के मुद्दे पर आगे की रणनीति और एकजुटता पर चर्चा की जा सके. 

प्रशासन की सख्ती के बाद रद्द हुई बैठक

कथावाचक मुकुटमणि यादव और उनके सहयोगी संत सिंह यादव के साथ मारपीट और अभद्रता की घटना के बाद इटावा में तनाव का माहौल बना हुआ है. इस घटना के बाद कई संगठनों ने विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी थी, जिसके मद्देनजर प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए जिले में धारा 144 लागू कर दी थी. इसी के परिणामस्वरूप, भीड़ के एकत्रित होने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए यादव महासभा की यह अहम बैठक रद्द कर दी गई है. 

ये भी पढ़ें: मुकुटमणि के 8 भाई! इटावा में जिन कथावाचक के साथ हुई बदसलूकी उनकी फैमिली स्टोरी चौंकाऊ है