इटावा का अंकुर यादव अपनी ममेरी बहन से ही करने चला था दूसरी शादी! तभी पहुंची उसकी पहली पत्नी, फिर गजब हुआ

UP News: उत्तर प्रदेश के इटावा से चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां शिक्षिक अंकुर यादव पर उसकी पत्नी ने सनसनीखेज आरोप लगाया है. आरोप है कि अंकुर यादव अपनी ही ममेरी बहन से दुसरी शादी कर रहा था. जानिए फिर इस मामले में आगे क्या हुआ?

Etawah, Etawah News, Etawah Viral news, Etawah police, Etawah viral video, up news, up viral news, up viral, up viral video, इटावा, इटावा न्यूज, इटावा वायरल न्यूज, इटावा वायरल वीडियो, यूपी न्यूज, यूपी वायरल, यूपी वायरल न्यूज

UP News (पीड़ित महिला का भाई)

अमित तिवारी

03 May 2025 (अपडेटेड: 03 May 2025, 09:20 AM)

follow google news

UP News: उत्तर प्रदेश के इटावा से चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां शादी को लेकर भारी हंगामा हुआ है. दरअसल यहां एक पत्नी अपनी मां और भाई को लेकर अपने ससुराल पहुंच गई. उसका कहना था कि उसका पति अपनी ही ममेरी बहन के साथ दूसरी शादी कर रहा है. इस दौरान दोनों पक्षों में खूब हंगामा हुआ. आरोप है कि ससुरालवालों ने महिला और उसके भाई की पिटाई कर दी. अब इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें...

बता दें कि महिला भी शिक्षिका है और उसका पति भी शिक्षक है. ये हैरान कर देने वाला मामला इटावा के थाना कोतवाली क्षेत्र भरथना के गांव यादवान से सामने आया है. इस मारपीट में महिला और उसका भाई घायल हुए हैं और घटना का वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है.

अंकुर यादव कर रहा था ममेरी बहन से शादी! 

मिली जानकारी के मुताबिक, अंकुर यादव ताखा तहसील में शिक्षक है. उसकी पत्नी भी शिक्षिका है. दोनों के बीच आपसी विवाद चल रहा है और कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है. इसी बीच अंकुर की पत्नी को सूचना मिली की उसका पति अंकुर अपनी ममेरी बहन से दूसरी शादी कर रहा है. 

ये शादी रुकवाने के लिए महिला अपने भाई मुकुल यादव और अपनी मां को लेकर अपने ससुराल पहुंच गई. वहां दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया और बात मारपीट तक आ गई. आरोप है कि इस दौरान ससुरालवालों ने महिला और उसके भाई की खूब पीट दिया.

ये भी पढ़ें: ब्यूटी पार्लर गई इटावा की दुल्हन हुई थी 2 घंटे के लिए गायब, जब वापस लौटी तब तक हो चुके थे बड़े कांड, गजब मामला

‘जीजा दहेज मांगता था’

मारपीट की घटना के बाद महिला और उसके भाई मुकुल को भरथना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है. इस दौरान महिला के भाई ने अपने जीजा अंकुर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला के भाई का कहना है कि उसका जीजा अंकुर शादी के बाद से ही दहेज की मांग कर रहा था. वह उसकी बहन को काफी परेशान करता था. पिछले 1 साल से तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है. अब पता चला कि वह अपनी ही ममेरी बहन के साथ शादी कर रहा है तो वह उसके घर बात करने के लिए आए थे. मगर उन लोगों ने मारपीट कर दी.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया, शिक्षक और उनकी पत्नी का विवाद चल रहा है. कोर्ट में भी केस है. दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है. केस दर्ज किया जाएगा. गलतफहमी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है.