इटावा: बंपर पैदावार के लिए फसल पर शराब छिड़क रहे किसान, अधिकारी ने कहा- इससे होगा नुकसान

अमित तिवारी

• 01:06 PM • 06 Jan 2023

यूपी में इस समय भीषण सर्दी पड़ रही है जिससे फसलों को भी भारी नुकसान होने की संभावना है.  वहीं इटावा में किसान अपने खेतों…

uptak

uptak

Google CTA

यह भी पढ़ें...

यूपी में इस समय भीषण सर्दी पड़ रही है जिससे फसलों को भी भारी नुकसान होने की संभावना है. 

वहीं इटावा में किसान अपने खेतों में आलू और सरसों की फसल को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं.

किसान अपने फसल में रोग से बचाने के साथ-साथ उत्पादन को बढ़ाने के लिए देशी शराब का प्रयोग कर रहे हैं.

इटावा के किसान देसी शराब को पानी में मिलाकर आलू की फसल में छिड़काव कर रहे हैं.

किसानों का मानना है कि इससे वह अपने फसल को रोग से भी बचा सकते हैं.

किसानों का मानना है कि इसके साथ उत्पादन भी दुगना हो जाता है.

वहीं कृषि उपनिदेशक ने बताया कि शराब का फसलों पर छिड़काव करना घातक हो सकता है.

यहां पढ़ें ऐसी ही खबर