ADVERTISEMENT
प्रयागराज स्थित नैनी के मेवालाल की बगिया में एक अजीबोगरीब शादी का मामला सामने आया है.
यहां लड़की ने दूल्हे के साथ सात फेरे लेने से इनकार कर दिया और अपने प्रेमी के साथ विदा हो गई.
सभी लोग बैंडबाजे पर नाच रहे थे. जयमाल भी हो गई. मगर अचानक मंडप के नीचे दुल्हन आई और उसने दूल्हे के साथ फेरे लेने से मना कर दिया.
सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई. पुलिस ने दोनों पक्ष में समझौता करा दिया और बिना दुल्हन लिए बारात वापस चली गई.
इस बीच सुबह जब गेस्टहाउस से घर वाले समान समेट ही रहे थे. तभी दुल्हन का प्रेमी वहां आ गया.
फिल्मी अंदाज में दुल्हन ने अपने प्रेमी के गले में वरमाला डाली, शादी की और उसके साथ विदा हो गई.
ADVERTISEMENT











