यूज कर के फेंक दिया... डॉ. रोहिणी घावरी ने अब नगीना MP चंद्रशेखर आजाद को दिया ये बड़ा चैलेंज

यूपी तक

20 Jun 2025 (अपडेटेड: 20 Jun 2025, 11:42 AM)

Chandrashekhar Azad & Rohini Ghavari News: इंदौर की पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने अब नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को एक बड़ा चैलेंज दिया है. जानें रोहिणी ने अपने लेटेस्ट बयान में क्या कहा?

 Chandrashekhar Azad & Rohini Ghavari

Chandrashekhar Azad & Rohini Ghavari

Google CTA

Chandrashekhar Azad & Rohini Ghavari News: इंदौर की पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी अब दिन अपर दिन नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर बड़े आरोप लगा रही हैं. बता दें कि बीते दिनों रोहिणी ने चंद्रशेखर पर शोषण का आरोप लगाया था, जिससे सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई थी. रोहिणी के आरोपों के बाद चंद्रशेखर आजाद का बयान भी सामने आया. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अब वो इस मामले में सिर्फ कोर्ट में बोलेंगे, क्योंकि रोहिणी ने अदालत में जाने की बात कही है. अब इस बीच रोहिणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर चंद्रशेखर को एक चैलेंज दिया है. 

यह भी पढ़ें...

रोहिणी ने कहा, "कल चन्द्रशेखर ने दिल्ली में गुप्त मीटिंग बुला कर सबके सामने Accept किया की रिश्ता था, साथ रहे. लेकिन लगा की राजनीतिक-सामाजिक नुकसान है तो छोड़ दिया!! यही जवाब कोर्ट में दे के दिखाना अब!! क्यों चंद्रशेखर मैं क्या कोई खिलौना हूँ जो use कर के फेंक दिया? मैं किसी की बेटी बहन इज़्ज़त हूं जो तुमने किया है, उसकी माफ़ी नहीं सजा होगी याद रखना!! अब कोर्ट में मिलते हैं!!"

रोहिणी ने लगाए चंद्रशेखर पर ये सनसनीखेज आरोप

रोहिणी का आरोप है कि नगीना सांसद चंद्रशेखर ने उनका और कई अन्य लड़कियों का शोषण किया है. अब रोहिणी का कहना है कि वह इस मामले में उनके खिलाफ केस दर्ज करवाएंगी और इस मामले को कोर्ट तक ले जाएंगी.

चंद्रशेखर ने अपनी शादी की बात छिपाई: रोहिणी

रोहिणी का कहना है कि 'अब मेरे ऊपर सवाल उठने लगे इसलिए मैं अब बोल रही हूं. हम दोनों डीप रिलेशन में थे. मगर ये पता नहीं था कि ये पहले से ही शादीशुदा हैं. डीप रिलेशन के दौरान पता चला कि वो शादीशुदा हैं.'

'कई लड़कियों का शोषण किया'

रोहिणी ने चंद्रशेखर के खिलाफ ये भी आरोप लगाया है कि उन्होंने कई लड़कियों का शोषण किया है. उन्होंने कहा, जिन लड़कियों के साथ ये किया गया, वह मुझसे संपर्क करती हैं.

ये भी पढ़ें: तुम्हारा बल कहां गया…डॉ रोहिणी ने लगाए MP चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ आरोप तो बृजभूषण सिंह ने भीम आर्मी चीफ को लपेटा