यूपी में दिवाली बोनस का ऐलान, इस मैट्रिक्स लेवल के हर कर्मचारी को मिलेगा 6908 रुपये तक फायदा, पूरी डिटेल जानिए

आशीष श्रीवास्तव

14 Oct 2025 (अपडेटेड: 14 Oct 2025, 04:12 PM)

Diwali Bonus Announced in UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपावली से पहले राज्य के 14.82 लाख कर्मचारियों को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए दिवाली बोनस का ऐलान किया है. यहां देखें पूरी रिपोर्ट.

UPTak

Diwali Bonus Announced in UP

Google CTA

Diwali Bonus Announced in UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपावली से पहले राज्य के 14.82 लाख कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा दिया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए दिवाली बोनस का ऐलान किया है.  इसका लाभ वेतन मैट्रिक्स लेवल-8 (₹47,600-₹1,51,100) तक के सभी कर्मचारियों को मिलेगा. इसमें राज्य के विभाग, राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण-संस्थान, तकनीकी संस्थान, स्थानीय निकाय, जिला पंचायत व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी भी शामिल रहेंगे. बोनस भुगतान के लिए 1,022 करोड़ रुपये का वित्तीय भार राज्य सरकार वहन करेगी.

यह भी पढ़ें...

जानिए कितना मिलेगा बोनस

यूपी में इस बार 30 दिन की परिलब्धियों के आधार पर अधिकतम 6908 रुपये प्रति कर्मचारी का बोनस मिलेगा. बोनस वेतन मेट्रिक्स लेवल - 8 (₹47,600 - ₹1,51,100) तक के सभी फुल टाइम गैर-राजपत्रित सरकारी, राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण एवं तकनीकी संस्थान, स्थानीय निकाय, जिला पंचायत, इनचार्ज और दैनिक वेतन कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा. इस राशि का निर्धारण अधिकतम मासिक वेतन ₹7,000 पर किया गया है. मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिए हैं कि सभी पात्र कर्मचारियों को दीपावली के पूर्व ही बोनस का भुगतान सुनिश्चित किया जाए ताकि उनके परिवार त्योहार की खुशियां मनाएं. 

दिवाली से पहले सरकार का ये ऐलान लाखों परिवारों के लिए खुशियां लेकर आया है. अब बोनस के तय तारीख से पहले भुगतान की जिम्मेदारी भी मंत्रालयों व विभागों को दी गई है.

ये भी पढ़ें: 1 kW के नए कनेक्शन के लिए देने होंगे 6400 रुपये... यूपी में बिजली विभाग ने इतना रेट बढ़ा दिया