यादव महिलाओं ने भागवत कथा के दौरान ब्राह्मण महिलाओं को पीट कर लिया इटावा कांड का बदला? इस वीडियो का सच जान चौंक जाएंगे

यूपी तक

• 10:15 AM • 29 Jun 2025

UP News: इटावा में यादव कथा वाचकों के साथ हुई मारपीट का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यादव महिलाओं ने इटावा कांड का बदला ले लिया है.

Etawah, Etawah news, Mukut Mani Yadav, Etawah Kand, Caste Controversy, Viral Video, UP News, yadav katha vachak case, up viral news, up viral video, up viral news, इटावा, इटावा यादव कथा वाचक, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज, यूपी वायरल वीडियो

UP News

Google CTA

UP News: इटावा में यादव कथा वाचकों के साथ हुई मारपीट को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है. यादव और ब्राह्मण समाज के लोग घटना को लेकर आमने-सामने हैं और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है. 

यह भी पढ़ें...

वीडियो में दिख रहा है कि कुछ महिलाएं, दूसरी महिलाओं के साथ मारपीट कर रही हैं. वीडियो धार्मिक आयोजन का लग रहा है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ये यादवों का ब्राह्मण समाज से बदला है.

सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा  

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है. दावा है कि उत्तर प्रदेश में आयोजित  एक कथा में जब ब्राह्मण महिलाएं पहुंचीं तो यादव महिलाओं ने उनके साथ मारपीट की. इस तरह से यादव महिलाओं ने ब्राह्मण समाज की महिलाओं से इटावा कांड का बदला ले लिया. 

बता दें कि UP Tak ने इस वीडियो का फैक्ट चेक किया. फैक्ट चेक के दौरान इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर जो दावे किए जा रहे हैं, वह पूरी तरह से गलत पाए गए हैं.

ये भी पढ़ें: इटावा में ब्राह्मणों के गांव पर चढ़ाई करने वाले गगन यादव ने अखिलेश यादव को लेकर दिया बड़ा बयान

क्या है इस वीडियो की सच्चाई?

हमने इस वीडियो की जांच की. दरअसल इस वीडियो का उत्तर प्रदेश के कोई संबंध नहीं है. ये वीडियो झारखंड के धनबाद जिले का है. यहां 26 जून के दिन जल यात्रा कार्यक्रम हुआ. इस दौरान 5 महिलाओं की सोने की चेन चोरी हो गई. मगर महिलाओं ने चोरी करने वाली महिलाओं को पकड़ लिया. इस दौरान उनकी डंडों से पिटाई करके, उन्हें पुलिस को सौंप दिया. 

बता दें कि झारखंड की इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर यूपी की वीडियो बताया जा रहा है और दावा किया जा रहा है कि यादव महिलाओं ने इटावा कांड का बदला ब्राह्मण महिलाओं से ले लिया. मगर हमारी जांच में ये दावा पूरे तरह से गलत पाया गया.

ये भी पढ़ें: इटावा में कथावाचकों के खिलाफ FIR कराने वाली रेनू तिवारी ने यादव समाज पर की अभद्र टिप्पणी? महिला ने अब ये बताया 

इटावा में क्या हुआ था?

पिछले दिनों इटावा से एक वीडियो वायरल हुई थी. इस वीडियो में कथा वाचकों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा था. दरअसल आरोप है कि ब्राह्मण समाज के लोगों ने यादव कथा वाचक और उनके सहयोगी को पकड़ा और उनके साथ मारपीट की. इस दौरान चोटी भी काटी और अमानवीय व्यवहार किया. पीड़ित पक्ष का आरोप था कि यादव भागवत कथा वाचक होने पर ब्राह्मण समुदाय ने उनके साथ ये सब किया.

दूसरी तरफ ब्राह्मण समाज के लोगों का कहना था कि कथा वाचक ने खुद को ब्राह्मण बताया और अपनी पहचान छिपाई. फिलहाल पुलिस ने मारपीट और अमानवीय व्यवहार करने को लेकर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दूसरी तरफ यादव कथा वाचक और उसके सहयोगी के खिलाफ भी फर्जी आधार कार्ड और धोखाधड़ी करने के मामले में केस दर्ज किया गया है.

वीडियो देखिए