चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, कृष्ण मोहन को सौंपी ट्रस्ट की जिम्मेदारी

यूपी तक

06 Jul 2026 (अपडेटेड: 06 Jul 2026, 07:12 PM)

Ram Mandir Latest Update: राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बड़ा फैसला लिया. महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार कर लिया गया है.

UP Tak
Google CTA

Ram Mandir Latest Update: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के गंभीर खुलासे और लगातार बढ़ते विवाद के बीच आखिरकार ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर अंतिम मुहर लग गई है.

यह भी पढ़ें...

अयोध्या में हुई ट्रस्ट की हाई-प्रोफाइल और बेहद संवेदनशील बैठक में इन दोनों बड़े पदाधिकारियों का इस्तीफे को स्वीकार कर लिया गया है. राम मंदिर के निर्माण के बाद मंदिर प्रबंधन में यह बड़ा उलटफेर माना जा रहा है. अब कृष्ण मोहन को ट्रस्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोविंद गिरी ने कहा कि जो कुछ हुआ, उससे हमें दुख और शर्मिंदगी है. चंपत राय और अनिल मिश्रा ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है, जिसे स्वीकार कर लिया गया है.

'हमारे पास अन्य कोई चारा नहीं था'

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया गया कि चंपत राय राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी के बाद बहुत वेदना हुई, उन्हें लगा जब तक अपराधी पकड़े नहीं जाते और उचित दंड नहीं मिलता तब तक हमारा वहां रहना उचित नहीं है. संविधान के अनुसार त्यागपत्र देते हुए स्वीकृत माना जाता है, इसलिए हमारे पास अन्य कोई चारा नहीं था. 

गौरतलब है कि राम मंदिर के आंतरिक प्रबंधन की पूरी कमान मुख्य रूप से चंपत राय और अनिल मिश्रा के हाथों में ही केंद्रित थी. पिछले कुछ दिनों से चढ़ावे की रकम में कथित हेरफेर और चोरी के आरोपों को लेकर न सिर्फ विपक्षी दल, बल्कि खुद हिंदूवादी नेता भी लगातार मुखर हो रहे थे. चौतरफा बढ़ते दबाव और मंदिर की साख पर उठ रहे सवालों के बीच ट्रस्ट को यह कड़ा और बड़ा कदम उठाना पड़ा है.