बिजनौर के सुभाष का अपनी बहू से ही बन गया संबंध फिर जब उनका राज खुला तो यहां पर कांड ही हो गया

ऋतिक राजपूत

• 08:42 AM • 18 Nov 2025

बिजनौर के नांगल में रिश्तों का कत्ल. ससुर सुभाष तोमर ने अपनी बहू से अवैध संबंध छिपाने के लिए बेटे सौरभ की बेरहमी से हत्या कर दी और झूठी गुमशुदगी लिखवाई. नांगल पुलिस ने 72 घंटे में फावड़ा और तमंचा बरामद कर आरोपी को पकड़ा.

Bijnor Murder, Father Kills Son, Illicit Affair Daughter-in-Law

Bijnor Murder, Father Kills Son, Illicit Affair Daughter-in-Law

Google CTA

रिश्तों की मर्यादा जब भुला दी जाती है तो इसका गंभीर नतीजा भुगतना पड़ सकता है. ये सीख शायद बिजनौर का वो ससुर भूल गया जो अपनी बहू के साथ ही संबंध बनाने लगा. बहू भी इस संबंध को रजामंदी देकर एक ऐसे रास्ते चल पड़ी जिसमें आगे अंधेरे के सिवा कुछ भी नहीं था. जब अवैध संबंध बने तो इसका नतीजा आना ही था. भुगता सिर्फ पति ने और भी अपने ही पिता के हाथ. बिजनौर का ये मामला आपकी रीढ़ की हड्डी में सिहरन लाने के लिए पर्याप्त है. आइए आपको विस्तार से इसकी कहानी बताते हैं. 

यह भी पढ़ें...

बिजनौर के नांगल से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली और दिल दहला देने वाली एक वारदात सामने आई है. यहां एक पिता ने अपने ही बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी. अपनी बहू के साथ अवैध संबंध का खुलासा होने के बाद उसने अपने बेटे को भी राह से हटाने में गुरेज नहीं किया. पर उसे शायद ये नहीं पता था कि क्राइम की उम्र ज्यादा नहीं होती है. नांगल पुलिस ने 72 घंटे के भीतर इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी पिता सुभाष तोमर को गिरफ्तार कर लिया है.

गन्ने के खेत में मिली लाश और फिर पता चली खौफनाक कहानी

आपको बता दें कि 15 नवंबर को नांगल के तिसोतरा गांव में 30 वर्षीय सौरभ तोमर का शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ था. शव की स्थिति देखकर यह स्पष्ट था कि सौरभ की मौत सामान्य नहीं थी. सौरभ की पत्नी की शिकायत के आधार पर मृतक के पिता सुभाष तोमर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. नांगल पुलिस ने जल्द ही मुख्य आरोपी सुभाष तोमर को धर दबोचा. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने ऐसा राज खोला कि सभी स्तब्ध रह गए.

बहू से बनाता था अवैध संबंध

पुलिस के मुताबिक आरोपी सुभाष तोमर ने कबूल किया कि वह अपने बेटे सौरभ की पत्नी (अपनी बहू) के साथ गलत संबंध रखता था. इसी बात को लेकर 12 नवंबर को सौरभ की अपने पिता से कहासुनी हो गई थी. अपने बेटे से नाराज सुभाष ने 12 नवंबर की दोपहर लगभग 2 बजे सौरभ को गन्ने के खेत में बुलाया. पहले सुभाष ने सौरभ पर अवैध तमंचे से फायर किया, लेकिन वह बाल-बाल बच गया. इसके बाद सुभाष ने पीछे रखे फावड़े से सौरभ के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी. 

पुलिस की कस्टडी में आरोपी पिता

हत्या करने के बाद आरोपी सुभाष ने पुलिस को गुमराह करने की हर संभव कोशिश की. उसने 14 नवंबर 2025 को नांगल थाने में अपने पुत्र सौरभ की झूठी गुमशुदगी लिखवा दी. इसके बाद वह लगातार सौरभ को ढूंढने का नाटक करता रहा. 15 नवंबर को उसी ने पुलिस को सूचना दी कि सौरभ का शव ईख के खेत में पड़ा है और उसकी मौत जंगली जानवर के हमले से हुई है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कत्ल में इस्तेमाल किया गया फावड़ा और 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद कर लिया है. बरामदगी के बाद मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं.