अखिलेश यादव ने सपा के 3 विधायकों को पार्टी से निकाला, कौन हैं ये MLA और क्यों हुआ एक्शन?

यूपी तक

• 10:36 AM • 23 Jun 2025

UP News: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने 3 विधायकों को पार्टी से निकाल दिया है. जानिए कौन हैं वो MLA?

Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Akhilesh Yadav News, Samajwadi Party News, UP News, UP Politics, SP MLA, सपा, अखिलेश यादव, सपा विधायक, यूपी न्यूज, यूपी राजनीति, सपा न्यूज, यूपी

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है. बता दें कि समाजवादी पार्टी ने अपने 3 विधायकों को पार्टी से निकाल दिया है. सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशों पर पार्टी ने 3 विधायकों को निष्कासित कर दिया है. समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया X पर ट्वीट करके ये जानकारी दी है.

यह भी पढ़ें...

किन विधायकों को पार्टी से निकाला गया?

बता दें कि समाजवादी पार्टी ने अपने जिन विधायकों को पार्टी से निकाला है, उनमें अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और मनोज कुमार पांडेय का नाम शामिल हैं. अभय सिंह गोशाईगंज से विधायक हैं तो वहीं राकेश प्रताप सिंह गौरीगंज से विधायक हैं. मनोज कुमार पांडेय ऊंचाहार सीट से विधायक हैं. पार्टी ने इन तीनों विधायकों को निष्कासित कर दिया है.

क्यों निकाला गया पार्टी से?

सपा ने सोशल मीडिया X पर ट्वीट किया,  समाजवादी सौहार्दपूर्ण सकारात्मक विचारधारा की राजनीति के विपरीत साम्प्रदायिक विभाजनकारी नकारात्मकता व  किसान, महिला, युवा, कारोबारी, नौकरीपेशा और ‘पीडीए विरोधी’ विचारधारा का साथ देने के कारण, समाजवादी पार्टी जनहित में निम्नांकित विधायकों को पार्टी से निष्कासित करती है. 

ट्वीट में सपा की तरफ से आगे लिखा गया, 

इन लोगों को हृदय परिवर्तन के लिए दी गयी ‘अनुग्रह-अवधि’ की समय-सीमा अब पूर्ण हुई, शेष की समय-सीमा अच्छे व्यवहार के कारण शेष है. भविष्य में भी ‘जन-विरोधी’ लोगों के लिए पार्टी में कोई स्थान नहीं होगा और पार्टी के मूल विचार की विरोधी गतिविधियाँ सदैव अक्षम्य मानी जाएंगी. जहां रहें, विश्वसनीय रहें.