ब्राह्मणों के गांव पर चढ़ गया 'अहीर रेजिमेंट'! बवाल मचा तो अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान

यूपी तक

26 Jun 2025 (अपडेटेड: 26 Jun 2025, 04:16 PM)

Etawah Latest News: इटावा में यादव कथा वाचक और उनके सहयोगी के साथ हुई मारपीट का मामला गरमा गया है. अहीर रेजिमेंट ने गांव में चढ़ाई कर दी है. अब इसको लेकर अखिलेश यादव का बयान सामने आया है.

up news, etawah violence, youth protest up, up police, latest news, stone pelting Etawah News, Etawah Violence News, Dadarpur Village Clash, Etawah District Violence, Storytellers Assaulted in Etawah, Caste Hiding Allegation UP, Youths Protest in Etawah

up news

Google CTA

Etawah Latest News: इटावा में यादव कथा वाचक और उनके साथियों के साथ हुई मारपीट और अमानवीय व्यवहार का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है. जिस दांदरपुर गांव में यादव कथा वाचक मणि मुकुट यादव और उनके सहयोगी संत कुमार यादव के साथ मारपीट की गई थी और कथित तौर पर मानव मूत्र का छिड़काव भी किया गया था, अब उस गांव पर अहीर रेजिमेंट ने चढ़ाई की है.

यह भी पढ़ें...

आरोप है कि अहीर रेजिमेंट वाले गगन यादव के लोगों ने गांव पर चढ़ाई की है. इस दौरान पुलिस से उनकी भिड़ंत भी हुई है और वहां जमकर बवाल हुआ है. पुलिस की गाड़ियों पर तोड़फोड़ भी की गई है. पुलिस ने हालातों को काबू करने के लिए फायरिंग भी की है. अब इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बयान सामने आया है.

ये पढ़ें: इटावा के यादव कथा वाचक मुकुट मणि के ऊपर छेड़खानी का आरोप लगाने वाली रेनू तिवारी ने अब ये बोल चौंकाया

इस मुद्दे को लेकर क्या बोले अखिलेश यादव? 

इस पूरे मामले को लेकर सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा भाजपा वाले बैकफुट पर हैं. भाजपा वाले किसी ना किसी को आगे करेंगे. हमने कहा है कि किसी भी तरह का व्यवहार खराब नहीं होना चाहिए. समाज में दूरी पैदा नहीं होनी चाहिए. भाजपा चाहती है विवाद हो. जातियों में विवाद हो और झगड़ा हो. अखिलेश यादव ने कहा कि मैंने अपने कार्यकर्ताओं से साफ कहा है कि कोई भी इस तरह का कार्य नहीं करेगा. समाज में दूरी पैदा नहीं होनी चाहिए.

ये पढ़ें: अहीर रेजिमेंट और गगन यादव के लोग इटावा के दांदरपुर गांव पर चढ़े, पुलिस की गाड़ी टूटी फिर हुआ कांड!

गौरतलब है कि पिछले दिनों यहां यादव कथा वाचक और उसके सहयोगी के साथ मारपीट की गई थी. चोटी भी काट दी गई थी. आरोप ब्राह्मण समाज के लोगों पर लगा था. आरोप था कि यादव कथा वाचक होने पर ये अमानवीय व्यवहार किया गया था. पुलिस ने इस मामले में 4 युवकों को गिरफ्तार किया है. दूसरी तरफ अब कथा वाचक और उनके सहयोगी के खिलाफ भी फर्जी आधार कार्ड और धोखेबाजी का केस दर्ज गांव के रहने वाले रेनू तिवारी के परिवार द्वारा दर्ज किया गया है. 

वीडियो देखिए