पति कपिल से मिलने के बाद उसकी पत्नी प्रेमी संग होटल रूम में चली गई, वहां पहुंच गया उसका देवर, फिर गजब हुआ

मनुदेव उपाध्याय

• 10:12 AM • 18 Jun 2025

UP News: उत्तर प्रदेश के बागपत की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है. यहां एक महिला अपने प्रेमी के साथ होटल रूम में पकड़ी गई. फिर महिला ने जो किया, उसने सभी को चौंका दिया.

UP News, UP Viral Video, UP Viral, UP Viral news, Baghpat, Baghpat news, Baghpat viral news, Baghpat video, Baghpat viral video, बागपत, बागपत न्यूज, बागपत वायरल वीडियो, बागपत वीडियो, यूपी न्यूज, यूपी वायरल वीडियो, वायरल वीडियो, यूपी वायरल न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के बागपत से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां एक देवर ने अपनी भाभी को ओयो होटल में प्रेमी के साथ पकड़ लिया. अपने देवर को देख भाभी चौंक गई. इस दौरान उसने बचने के लिए होटल से ही छलांग लगा ली. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें...

दरअसल महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है. रिश्ते को बचाने और उसे सुधारने के लिए दोनों की काउंसलिंग भी चल रही है. हैरानी की बात ये भी है कि महिला अपने प्रेमी के साथ होटल में उस दौरान गई, जब वह काउंसलिंग से वापस लौट रही थी. 

पति संग काउंसलिंग के बाद प्रेमी के साथ होटल चली गई पत्नी

मिली जानकारी के मुताबिक, बागपत के ककौर कला गांव में कपिल नाम का शख्स रहता है. कपिल का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है. कपिल ने पत्नी के ऊपर सनसनीखेज आरोप भी लगाए हैं.

कपिल का आरोप है कि उसकी पत्नी के कई लोगों से संबंध हैं. पिछले 6 सालों से दोनों के बीच ये विवाद है. इसी बीच बागपुत पुलिस के पास दोनों पति-पत्नी काउंसलिंग के लिए पहुंचे. दोनों ने पुलिस के सामने अपनी-अपनी बात रखी. मगर इसके बाद जो हुआ, उसने सभी को चौंका दिया. काउंसलिंग से लौटते समय महिला अपने घर नहीं बल्कि प्रेमी के साथ होटल के कमरे में चली गई.

ये भी पढ़ें: मैं पागल नहीं वो मेरे पिता को…हरदोई में रजनीश पर पिस्टल लगाने वाली नीट छात्रा अरीबा खां ने सामने आकर पूरी कहानी बताई

कैसे पकड़ी गई महिला?

बताया जा रहा है कि काउंसलिंग के बाद पुलिस थाने  से कपिल मेरठ की तरफ निकल गया. कपिल के साथ उसका छोटा भाई भी था. छोटा भाई अपने गांव की तरफ वापस आने लगा. तभी उसने देखा कि उसकी भाभी किसी अनजान युवक के साथ बाइक पर बैठी है.
देवर ने अपनी भाभी का पीछा करना शुरू कर दिया. उसने देखा कि अनजान युवक ने बाइक बड़ौत के एक होटल के पास रोकी. फिर दोनों होटल के अंदर चले गए. देवर भी होटल के अंदर चला गया. इस दौरान देवर ने अपनी भाभी और उसके प्रेमी को होटल रूम से पकड़ लिया. 

महिला ने लगा दी छलांग

अपने देवर को देखते ही महिला डर गई. उसका प्रेमी वहां से भागने की कोशिश करने लगा. इस दौरान महिला ने होटल की छत से ही छलांग लगा दी और मौके से फरार हो गई. मगर छत से छलांग लगाने का उसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया. इस पूरे मामले के सामने आने के बाद कपिल ने अपनी जान को खतरा बताया है. उसका कहना है कि उसकी पत्नी उसे मरवा सकती है.