एक ही दिन में चंद्रमा बदलेंगे राशि और नक्षत्र, इन राशियों को रहना होगा सावधान!

यूपी तक

• 06:11 PM • 13 Feb 2026

17 फरवरी 2026 को सूर्य ग्रहण के साथ ही चंद्रमा एक ही दिन में राशि और नक्षत्र बदलेंगे, जिसे ज्योतिष में ‘डबल गोचर’ कहा जाता है. सुबह चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और रात में शतभिषा नक्षत्र में जाएंगे.

follow google news
1

1/7

|

17 फरवरी 2026 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. भारतीय समयानुसार यह ग्रहण दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगा और शाम 7 बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगा.
 

2

2/7

|

यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इस कारण धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसका सूतक काल लागू नहीं माना जाएगा और सामान्य जनजीवन पर इसका सूतक संबंधी प्रभाव नहीं पड़ेगा.
 

3

3/7

|

ज्योतिषीय दृष्टि से यह दिन बेहद खास है क्योंकि इसी दिन चंद्रमा अपनी स्थिति में दो बार बदलाव करेंगे. एक ही दिन में चंद्रमा की राशि और नक्षत्र दोनों बदलने की इस घटना को 'डबल गोचर' कहा जा रहा है.
 

4

4/7

|

द्रिक पंचांग के अनुसार, 17 फरवरी की सुबह 9:05 बजे चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद रात 9:15 बजे चंद्रमा शतभिषा नक्षत्र में चले जाएंगे. इस बदलाव का असर सभी राशियों पर अलग-अलग पड़ेगा.
 

5

5/7

|

चंद्रमा की बदलती स्थिति से मेष राशि के जातकों का मन बेचैन रह सकता है. छोटी बातों पर तनाव बढ़ सकता है. सेहत, विशेषकर सिरदर्द और कमजोरी के प्रति सजग रहना होगा और रिश्तों में बातचीत के दौरान संयम रखना जरूरी होगा.
 

6

6/7

|

तुला राशि वालों को भावनात्मक दबाव का सामना करना पड़ सकता है. परिवार में गलतफहमी बढ़ने की आशंका है. आर्थिक मोर्चे पर जल्दबाजी में फैसला न लें और बड़े निवेश या जोखिम भरे आर्थिक कदमों को फिलहाल टाल दें.
 

7

7/7

|

कुंभ राशि के लिए यह दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है. जीवनसाथी की सलाह को नजरअंदाज करना नुकसानदेह हो सकता है. सेहत के मामले में पाचन संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं और धन लाभ के लिए थोड़ा धैर्य रखना होगा.

रिलेटेड फोटो गैलरी